फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A report on the shortcomings of the medical college will be sent to the government

Karnal News: मेडिकल कॉलेज की खामियों की सरकार को भेजी जाएगी रिपोर्ट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
A report on the shortcomings of the medical college will be sent to the government
करनाल। हरियाणा विधानसभा की शिक्षा, तकनीकी, व्यवसायिक, चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी विषय समिति के निरीक्षण के दौरान कल्पना चावला राजकीय मेडिकल कॉलेज में मिलीं अव्यवस्थाओं की सरकार को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन

विधायक इंदूराज सिंह नरवाल ने मेडिकल कॉलेज की खामियों को खुलकर उजागर किया जबकि समिति चेयरमैन और इंद्री से विधायक रामकुमार कश्यप मेडिकल कॉलेज की तारीफ करते नजर आए। नरवाल ने अस्पताल में अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन में मरीजों की भारी भीड़, आधी रात से लगती कतार, रेफर करने के मामले, एंबुलेंस वालों की कमीशनखोरी और दिनभर सिर्फ 15-20 स्कैन होने जैसे मुद्दों को उठाया।
विज्ञापन

चेयरमैन रामकुमार कश्यप ने कहा कि कार्यप्रणाली की समीक्षा की जा रही है। जो भी कमियां मिली हैं उन्हें सरकार को भेजकर दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि समिति के सभी सदस्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने आए हैं। हालांकि वह समिति सदस्यों के साथ बिना कुछ देखे ही गाड़ी में बैठकर निकल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टाफ की कमी की बात मानी
करनाल के विधायक जगमोहन आनंद ने कहा कि निरीक्षण के दौरान कुछ व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं लेकिन कई खामियां, विशेषकर स्टाफ की कमी और बजट का अभाव सामने आया। इन सभी बिंदुओं को रिपोर्ट में शामिल कर सरकार को भेजा जाएगा।सीटी स्कैन या मरीज भर्ती जैसी समस्याओं पर डीजी हेल्थ ने मरीजों से बातचीत की है। जो भी कमियां रखी हैं उनको दुरुस्त किया जाएगा। डीजी हेल्थ ने कहा कि कल्पना चावला मेडिकल काॅलेज में डॉक्टरों की भर्ती हो चुकी है। कोई कमीशनखोरी में लिप्त मिला तो उस पर कार्रवाई होगी।




तीन संस्थानों का निरीक्षण कर भेजी रिपोर्ट
निरीक्षण के दौरान मेडिकल कॉलेज के वार्ड, ओटी, महिला वार्ड, लैब, रिकॉर्ड रूम आदि का जायजा लिया गया। समिति ने मेडिकल कॉलेज में बन रही पशुशाला का भी निरीक्षण किया। समिति को कैंसर सैंपल जांच सुविधा शुरू होने की जानकारी भी दी गई। आईटीआई के दौरे में समिति सदस्यों ने छात्राओं और फैकल्टी से सीधा संवाद किया। मशीनों, प्रयोगशालाओं और कक्षाओं का निरीक्षण कर तकनीकी शिक्षा की गुणवत्ता को जांचा गया। समिति सदस्यों ने कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज, सिविल अस्पताल और बाबू मूल चंद जैन राजकीय आईटीआई का ग्राउंड स्तर पर निरीक्षण किया। समिति में विधायक रेनू बाला, इंदूराज नरवाल, रणधीर पनिहार, डॉ. कृष्ण कुमार, देवेंद्र अत्री, हरिंदर सिंह, जगमोहन आनंद व योगेंद्र राणा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed