{"_id":"68ec0f7d0d301501ef0e6985","slug":"a-pickpocket-gang-member-arrested-rs-10000-recovered-karnal-news-c-244-1-pnp1012-145415-2025-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: जेब कतरा गिरोह का एक बदमाश गिरफ्तार, 10 हजार रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: जेब कतरा गिरोह का एक बदमाश गिरफ्तार, 10 हजार रुपये बरामद
Mon, 13 Oct 2025 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Mon, 13 Oct 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। सीआईए-2 टी की टीम ने तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों की जेब काटने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार देर शाम को आरोपी अजय उर्फ बंटी निवासी कच्चीगढ़ी रोहतक को सिवाह बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी से 10 हजार रुपये बरामद कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
सीआईए-2 प्रभारी सुमित सरोहा ने बताया कि 12 अगस्त को मतलौडा क्षेत्र में तिरंगा यात्रा के दौरान 7 लोगों की जेब कट गई थी जिसमें जेब कतरे करीब 66 हजार रुपये की नकदी ले गए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने भीड़ की वीडियो फुटेज और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर कुछ आरोपियों की पहचान की थी। शनिवार शाम को पुलिस को सूचना मिली कि एक आरोपी सिवाह बस स्टैंड के पास है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी अजय उर्फ बंटी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी ने बताया कि उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। वारदात के बाद उन्होंने पैसे आपस में बांट लिए थे। उसके हिस्से में 22 हजार रुपये आए थे। पुलिस ने आरोपी से 10 हजार रुपये बरामद किए हैं। रविवार को आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।