फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A person should remain satisfied: Dr. Swati

व्यक्ति को रहना चाहिए संतुष्ट : डॉ. स्वाति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 03:17 AM IST
विज्ञापन
A person should remain satisfied: Dr. Swati
यमुनानगर। एसएस जैन सभा मॉडल टाउन के प्रांगण में चल रहे चातुर्मास कार्यक्रम के 40वें दिन साध्वी डॉ. स्वाति ने उपस्थित श्रद्धालुओं से कहा कि एक बार गणधर गौतम स्वामी ने भगवान महावीर स्वामी से पूछा कि प्रभु आज हर व्यक्ति परेशान व दुखी है। आखिर क्यों? हर प्राणी सुख को पाना चाहता है लेकिन बहुत प्रयास करने के बाद भी सुख नहीं मिलता। इसका क्या कारण है?
विज्ञापन

प्रभु ने कहा कि इसका कारण है तृष्णा, इच्छा। जिस व्यक्ति की इच्छाएं अधिक हैं, वह व्यक्ति सब कुछ होते हुए भी चैन से नहीं रह पाता। व्यक्ति की जरूरत तो पूरी हो जाती है लेकिन इच्छाएं किसी की भी पूरी नहीं होती। जब भी इच्छाएं पूरी नहीं होती तो व्यक्ति दुखी व परेशान होता है। प्रभु ने कहा कि संतोषी नर सदा सुखी। जो व्यक्ति संतुष्ट होता है, वह गरीबी में भी सुख से रह सकता है। इसलिए व्यक्ति को इच्छाओं का त्याग कर संतुष्ट रहना चाहिए।
विज्ञापन

जो मिला है, उसमें खुश रहना चाहिए। संतोष एक ऐसी भावना है, जो जीवन की परिस्थितियों में संतुष्ट रहने की शक्ति प्रदान करती है। यह जीवन की चुनौतियों का सामना करने में मदद करती है। साथ ही शांति व आनंद की ओर ले जाती है। संतोष जीवन की परिस्थितियों में संतुष्ट रहने की शक्ति प्रदान करता है। संतोष जीवन को सकारात्मक दृष्टिकोण से देखने में मदद करता है। संतोष जीवन की समस्याओं का समाधान निकालने में मदद करता है। संतोष प्राप्त करने के लिए अपेक्षाओं को कम करना चाहिए। संतोष प्राप्त करने के लिए जीवन की परिस्थितियों को स्वीकार करना चाहिए। जीवन को सकारात्मक दृष्टिकोण से देखना चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed