फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A person going for Chhath shopping was robbed

Karnal News: छठ की खरीदारी के लिए जा रहे व्यक्ति को लूटा

Sat, 18 Nov 2023 02:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Sat, 18 Nov 2023 02:55 AM IST
विज्ञापन
A person going for Chhath shopping was robbed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


करनाल। छठ पर्व की खरीदारी के लिए बाजार जा रहे एक व्यक्ति से दो युवकों ने 10000 रुपये लूट लिए और भाग निकले। सदर थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हकीकत नगर निवासी अभिनश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गंगापुर गांव थाना पुसा रोड जिला समस्तीपुर बिहार का रहने वाला है। करनाल में वह हकीकत नगर में किराए के मकान पर रहकर मेहनत-मजदूरी करता है। वह 15 नवंबर की रात 10000 रुपये लेकर छठ पर्व के लिए खरीदारी करने जा रहा था।
विज्ञापन

रेलवे पुल के ऊपर दो युवकों ने उसे रोक लिया और उनमें से एक ने उसके पीछे से कमीज का कॉलर पकड़ लिया। वहीं दूसरे ने उसकी जेब से 10 हजार रुपये निकाल कर छीन लिए और मफरार हो गए। दोनों आरोपी एक-दूसरे का नाम परविंद्र सिंह व देवरूप कालिया ले रहे थे। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed