फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A person becomes big or small by his conduct: Kanishka

आचरण से बड़ा और छोटा होता है इन्सान : कनिष्का

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 06:03 AM IST
विज्ञापन
A person becomes big or small by his conduct: Kanishka
आचरण से बड़ा और छोटा होता है इन्सान : कनिष्का - फोटो : आचरण से बड़ा और छोटा होता है इन्सान : कनिष्का
- श्री सनातन धर्म मंदिर में श्रीराम कथा आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। श्री सनातन धर्म मंदिर में आयोजित श्रीराम कथा में प्रवचन करते हुए कनिष्का भारती ने कहा कि भगवान श्रीराम की नजर में कोई व्यक्ति काम से नहीं, आचरण से बड़ा और छोटा होता है। इसलिए उन्होंने उन लोगों से मित्रता की, जिन्हें लोग अछूत समझते थे। जिन्हें कोई अपनाता नहीं था। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का मानना था कि अपने आचरण को शुद्ध रखो, तभी जीवन में सफलता मिलेगी। जगत का कल्याण होगा। व्यक्ति की नजर उसे महान बनाती है।
रामचरित मानस में भी कहा गया है कि भगवान श्रीराम को छल, कपट वाले लोग पसंद नहीं है। भगवान भी उन्हीं की पुकार सुनते हैं, जिनका मन पवित्र होता है। हृदय में करुणा होती है। उन्होंने कहा कि संसार में सभी लीलाएं परमात्मा ने रचाई हैं। मनुष्य जाति के उद्धार के लिए ही प्रभु बार-बार धरती पर अवतार लेते हैं। उन्होंने आदिकाल से चली आ रही परंपराओं और संस्कृति को आगे बढ़ाने की बात कही। उन्होंने कहा कि मनुष्य का जीवन चरित्र श्री राम जैसे उत्कृष्ट होना चाहिए, तभी जीवन में सफलता मिलती है। कथा के दौरान कलाकार सलोनी अग्रवाल ने श्रीराम की लाइव पेंटिंग बनाकर सभी को हैरान कर दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर ललित शर्मा ने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार से कथा का भव्य आयोजन करवाने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व तहसीलदार राज बख्श, योगेश कामरा, अमित गुप्ता, अरविंद मान, मोहन लोधी, माणिक शर्मा, दिनेश शर्मा, सोनिया पंडित, दिलप्रीत शैंकी, पवन प्रजापति, पंकिल गोयल, भाजपा युवा जिला अध्यक्ष शुभम गुप्ता और सलोनी अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed