{"_id":"6851d2ca7151156a1a02b133","slug":"a-panel-of-five-names-will-be-made-for-the-urban-and-rural-district-presidents-karnal-news-c-18-knl1008-672184-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: शहरी-ग्रामीण जिलाध्यक्ष के लिए बनेगा पांच-पांच नाम का पैनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: शहरी-ग्रामीण जिलाध्यक्ष के लिए बनेगा पांच-पांच नाम का पैनल
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। कांग्रेस ने युवा विंग के जिला और विधानसभा अध्यक्षों की नियुक्तियां कर दी हैं लेकिन अब मुख्य संगठन के जिलाध्यक्ष के नामों पर निगाहें टिकी हैं। इसके लिए कई कांग्रेस दिग्गज दौड़भाग भी कर रहे हैं।
वहीं, इसके लिए शहरी क्षेत्र से 15 सहित कुल 61 आवेदन जमा हो चुके हैं लेकिन अब केंद्रीय और राज्य कमेटी की ओर से नियुक्त पर्यवेक्षक आवेदन देने वाली की छवि और लोगों में पकड़ पर दिग्गजों से राय ले रहे हैं। 22 जून को पर्यवेक्षक जमा आवेदनों की स्वयं की छंटनी करके पांच-पांच नामों का पैनल तैयार करेंगे, जिसे केंद्रीय कार्यालय भेजा जाएगा। युवा कांग्रेस कमेटी ने करनाल जिले के लिए करनाल शहरी क्षेत्र से सुमित मढ़ान और ग्रामीण क्षेत्र से रजत लाठर को जिलाध्यक्ष बनाया है।
इसके साथ ही करनाल विधानसभा क्षेत्र से अशोक कुमार, घरौंडा से सूरज लाठर, असंध से अमृतपाल सिंह, इंद्री से आशीष व नोलीखेड़ी विधानसभा क्षेत्र से करनदीप सिंह को अध्यक्ष नियुक्त किया है। ये प्रक्रिया ऑनलाइन वोटिंग के आधार पर पूरी की गई।
विज्ञापन
महापौर का चुनाव लड़ चुके मनोज वधवा ने बताया कि इस बार कांग्रेस नेता राहुल गांधी ऐसा संगठन चाहते हैं, जिसमें समर्पित लोग हो। ऐसे पदाधिकारी हों, जो व्यक्तिवादी न होकर संगठन के लिए कार्य करें। सभी धर्मो, सभी बिरादरियों के लोगों को जोड़े और साथ लेकर चलें। सबसे बड़ी चुनौती सभी धड़ों को जोड़कर आगे बढ़ने की है, जिसके कारण लक्ष्य प्राप्ति बाधक होती है। गुटबाजी को इसमें कोई स्थान नहीं मिलेगा।
जिलाध्यक्ष को लेकर पूरे प्रदेश में ही प्रक्रिया चल रही है। केंद्रीय पर्यवेक्षक भुवन चंद कापड़ी, राज्य पर्यवेक्षक कैलासो सैनी, मंगतराम व आजाद मलिक लगातार पुराने कांग्रेसियों और समाज के गणमान्य लोगों से राय ले रहे हैं कि कौन ऐसा चेहरा है, जो सबको जोड़कर चल सकता है, किसकी लोगों में पकड़ है, कौन पार्टी के लिए समर्पित होकर कार्य कर सकता है।
रायशुमारी के बीच ही 22 जून को करनाल में सभी पर्यवेक्षक एक बार आएंगे। जो भी आवेदन आए हैं, शहरी व ग्रामीण का पांच-पांच नामों का एक एक पैनल तैयार करेंगे। जिसे केंद्रीय कमेटी को भेजा जाएगा। वहां रायशुमारी से मिली जानकारी के आधार पर एक एक नाम तय कर दिया जाएगा। जिसकी घोषणा कर दी जाएगी। ये घोषणा जुलाई के पहले सप्ताह में संभावित है।