{"_id":"69d16ddd8a2e3c6db70a7dd2","slug":"a-missing-woman-and-her-two-children-were-reunited-with-their-families-karnal-news-c-245-1-kht1013-147416-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: गुमशुदा महिला व उसके दो बच्चों को परिजनों से मिलवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: गुमशुदा महिला व उसके दो बच्चों को परिजनों से मिलवाया
Sun, 05 Apr 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Sun, 05 Apr 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
कैथल। पुलिस ने थाना पूंडरी क्षेत्र से गुमशुदा महिला और उसके दो बच्चों को सकुशल बरामद कर परिजनों के हवाले कर दिया। ऑपरेशन स्माइल के तहत पुलिस ने मुंबई से लौटती ट्रेन में ट्रेस कर यह रेस्क्यू किया।
पुलिस प्रवक्ता प्रवीण के अनुसार, पूंडरी क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि उसकी पत्नी 27 मार्च 2026 को कुरुक्षेत्र जाने की बात कहकर घर से निकली थी और दो दिन में लौटने की बात कही थी पर लौटी नहीं। ‘ऑपरेशन स्माइल’ के तहत गठित टीम पीएसआई सुमित, एसआई ईश्वर सिंह, एसआई राजेंद्र कुमार, लेडी एचसी सरोज, सिपाही मंदीप और महिला सिपाही सोनिया ने जांच की। पता चला कि घरेलू परेशानियों के चलते महिला बच्चों सहित ट्रेन से मुंबई पहुंच गई थी।
पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने उन्हें मुंबई से अमृतसर जाने वाली ट्रेन में बैठा दिया। इसके बाद पुलिस ने ट्रेन को ट्रेस किया और शनिवार सुबह करनाल रेलवे स्टेशन पर महिला व बच्चों को सकुशल उतार लिया। पुलिस ने फिर उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया। संवाद