{"_id":"6761b8299987cf8f350a8931","slug":"a-mini-bus-carrying-devotees-from-panipat-going-to-shuktirth-overturned-seven-injured-karnal-news-c-18-1-knl1006-541583-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: शुकतीर्थ जा रहे पानीपत के श्रद्धालुओंं की मिनी बस पलटी, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: शुकतीर्थ जा रहे पानीपत के श्रद्धालुओंं की मिनी बस पलटी, सात घायल
विज्ञापन
खतौली। गांव आदमपुर मोचड़ी के निकट शुकतीर्थ जा रहे श्रद्धालुओं की मिनी बस अनियंत्रित होकर गन्ने के खेत में पलट गई। हादसे में बस में सवार सात श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को नेशनल हाईवे स्थित सेंट फ्रांसिस अस्पताल में उपचार दिलाया गया। गांव कढ़ली के रास्ते रजबहा पटरी से होकर एक मिनी बस खतौली की ओर आ रही थी। बस में पानीपत निवासी 25 श्रद्धालु सवार थे। जो शुकतीर्थ दर्शन करने जा रहे थे। यह मिनी बस जब गांव आदमपुर मोचड़ी के निकट फहीमपुर खुर्द के जंगल में पहुंची तो पानीपत के गांव बवाल निवासी चालक सौरभ के किसी वाहन को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर गन्ने खेत में पलट गई। श्रद्धालुओं में चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में कार्य कर रहे किसान एवं राहगीरों ने बस में फंसे श्रद्धालुओं को निकाला। पुलिस ने हाईड्रा की मदद से बस को गन्ने के खेत से बाहर निकलवाया। इस दौरान कुछ समय के लिए कढ़ली खतौली मार्ग बाधित हो गया था। सीओ राम आशीष यादव ने बताया कि कढ़ली मार्ग पर एक ओर रजबहा है। दूसरी ओर सिंगल सड़क है। बस अनियंत्रित होकर पलट गई थी। घायलों को मामूली चोट लगी थी। जिनको उपचार दिलाकर अन्य वाहनों से उनकी मंजिल के लिए भेज दिया गया।
—————————————————————-
यह हुए घायल
हरियाणा पानीपत के नानकपुर वार्ड नंबर एक निवासी राजरानी, पानीपत के हरीबाग कालोनी लक्ष्मी नारायण मंदिर असंध रोड निवासी सुरेश रानी, आशा, सुशील कुमार, कांता देवी, ज्ञान सागर, कमलेश घायल हुए हैं।
————————————————————-
शार्टकट के चक्कर में हुआ हादसा
बस पानीपत से साधुओं की नंगली पहुंची थी। वहां मिनी बस चालक ने शुकतीर्थ जाने के लिए शार्टकट रास्ता पूछा। इसके बाद बस चालक गांव कढ़ली होते हुए संकरे रास्ते से होकर जा रहा था, जिसमें एक तरफ रजबहा तथा दूसरी तरफ खेत हैं। यहां किसी वाहन को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर पलट गई।