फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A marketplace adorned in all its finery

Karnal News: सोलह शृंगार से सजा बाजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
A marketplace adorned in all its finery
सामान खरीदती महिलाएं।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




करनाल। सुहागिनों का त्योहार करवा चौथ 29 अक्तूबर को है। सुहागिनों के सोलह शृंगार से बाजार सज गया है। एक से बढ़कर एक साड़ियां। अनेक प्रकार के भारी कढ़ाई और डिजाइनर सूट दुकानों की शोभा बढ़ा रहे हैं। खरीदारी के लिए महिलाओं की कतार लग रही है। सबकी अपनी खास पसंद है। हालांकि रेडी टू वियर साड़ियों की मांग अधिक है। करवा चौथ पर डिजाइनर सूट भी सुहागिनों की शान बढ़ाएंगे। मैचिंग चूड़ियों और कड़ों से चार चांद लगेंगे।



साड़ियों में हल्के कपड़े, रेडी-टू-वियर और प्री-ड्रेप्ड डिजाइन, सूट में कढ़ाईदार अनारकली, मिरर वर्क और गोटा-पट्टी वाले परिधान और चूड़ियों में मैचिंग रंगों के सेट की मांग है। लाल और मैरून के साथ वाइन, रानी पिंक और बॉटल ग्रीन जैसे रंग पसंद किए जा रहे हैं। परिधान के रंग और डिजाइन के अनुसार चूड़ियों का चयन किया जा रहा है।
विज्ञापन




साड़ी विक्रेता संजीव ने बताया कि जॉर्जेट, शिफॉन और हल्की ऑर्गेंजा की साड़ियों के साथ रेडी-टू-वियर साड़ियां सबसे अधिक पसंद की जा रही हैं। बनारसी लुक, जरी बॉर्डर और हल्की कढ़ाई वाली साड़ियां भी परंपरागत रूप से मांग में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




सूट में मिरर वर्क, गोटा-पट्टी और अनारकली



कपड़ा व्यापारी मुकेश ने बताया कि सूट खरीदने वाली महिलाओं ने इस बार अनारकली सूट, प्लाजो सेट, कढ़ाईदार पंजाबी सूट और गोटा-पट्टी वाले डिजाइन करवाचौथ के लिए पसंद किए हैं। दुपट्टे पर कढ़ाई, नेकलाइन पर बारीक काम और मिरर वर्क वाले सूट पारंपरिक परिधान में नया अंदाज जोड़ा है।




चूड़ियों में कांच, कुंदन और मेटल डिजाइन



व्यापारी जसप्रीत ने बताया कि परिधान से मेल खाते रंगों की चूड़ियां चुनी जा रही हैं। कांच की चूड़ियों के सेट, कुंदन वर्क वाली चूड़ियां, स्टोन वर्क, मेटल कड़े और चूड़ियों के साथ कंगनों को सबसे अधिक पसंद किया जा रहा है।

ये हैं ट्रेंड में







साड़ियां






1.बनारसी सिल्क साड़ी : 2500-8000 रुपये







2.फ्लोरल ऑर्गेंजा साड़ी : 1800-5000 रुपये







3.टिश्यू सिल्क साड़ी : 2000-6000 रुपये







4.रेडी टू वियर साड़ी : 2500-8000 रुपये







सूट







मिरर और सीक्विन वर्क अनारकली : 2000-6000 रुपये







गोटा-पट्टी शरारा सूट : 2500-7000 रुपये







फरशी सलवार सूट : 2000-5000 रुपये







जैकेट स्टाइल फेस्टिव सूट : 2500-7000 रुपये







चूड़ियां






मल्टीकलर ग्लास चूड़ा : 200-800 रुपये प्रति सेट







कुंदन पोल्की कड़े : 500-2000 रुपये







मीनाकारी चूड़ियां : 400-1500 रुपये







गोल्ड प्लेटेड मेटल बैंगल्स : 300-1200 रुपये







दुपट्टा







बनारसी दुपट्टा : 800–5000 रुपये







जरी वर्क दुपट्टा : 1000–4000 रुपये







मिरर वर्क दुपट्टा : 800–2500 रुपये







फुलकारी दुपट्टा : 600–5000 रुपये







नेट एंब्रॉयडरी दुपट्टा : 700–1500 रुपये







(जैसा की व्यापारियों ने बताया)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed