फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A man posing as a guru sent a fake message of Rs 30,000 and duped a man of Rs 28,000.

Karnal News: गुरु बन किया 30 हजार का फर्जी मैसेज, ठग लिए 28 हजार रुपये

Mon, 10 Nov 2025 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Mon, 10 Nov 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
A man posing as a guru sent a fake message of Rs 30,000 and duped a man of Rs 28,000.
करनाल/इंद्री।
विज्ञापन

इंद्री में वार्ड-6 निवासी सुनील से साइबर ठग ने उनके गुरु होने का झांसा देकर 28 हजार रुपये ठग लिए। ठग ने शिकायतकर्ता के नंबर पर 30 हजार रुपये भेजे जाने का फर्जी मैसेज भेजा। इसके बाद यह पैसे किसी अन्य के नंबर पर भेजने के लिए कहा। छोटे भाई की ओर से जान-पहचान होने की बात कहे जाने पर उन्होंने राशि ट्रांसफर कर दी। ठगी का पता लगा तो साइबर थाना पुलिस को शिकायत दी।

सुनील कुमार ने बताया कि चार नवंबर की दोपहर को उनके पास आरोपी का फोन आया था। उसने खुद को गुरु जी बताया। उनके मोबाइल नंबर पर 30 हजार रुपये भेजे जाने का फर्जी मैसेज भेजा। आरोपी ने कहा कि यह राशि उसे डॉक्टर को देनी है। इसलिए इस राशि को सरदार निरंजन नामक व्यक्ति को ऑनलाइन भेज दें। पहले उनसे 10 हजार रुपये देने की बात कही। उन्होंने बताए नंबर पर पैसे भेज दिए। इसके बाद नौ बार दो-दो हजार रुपये और डलवाए गए। इस तरह 28 हजार रुपये की राशि ठग ली।
विज्ञापन

बाद में बोला, बचे रुपये तुम रख लो
28 हजार रुपये बताए नंबर पर ट्रांसफर करवाने के बाद दूसरी ओर से फोन कर कहा कि 30 हजार में से जो दो हजार रुपये बकाया हैं। वह तुम रख लो। इस पर उन्हें शक हुआ तो उन्होंने बैंक में जाकर चेक किया। पता लगा कि उनके खाते में कोई राशि नहीं आई है। उन्होंने ही 28 हजार रुपये ट्रांसफर किए हैं। इसके बाद उन्होंने साइबर थाना पुलिस को ठगी की शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। फोन नंबरों के आधार पर आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


दोनों भाइयों को किया गुमराह

आरोपी ने पहले शिकायतकर्ता के छोटे भाई संजय के पास फोन किया था। उनसे कहा कि संजय आप गाड़ी चलाते हो, मैं अक्सर तुम्हारे साथ जाता हूं। मैं कृष्णा मंदिर के पास से गुरुजी बोल रहा हूं। मेरे खाते में पेमेंट आती है और चली जाती है। मुझे डॉक्टर को पैसे देने हैं, इसलिए तुम्हारे पास पैसे भिजवाता हूं। तुम दूसरे व्यक्ति को डाल देना। इसपर संजय ने कहा कि बड़े भाई सुनील का नंबर दे रहा हूं। उनके पास डाल दो, मैं उनको बोल देता हूं। संजय ने सुनील को कहा कि गुरुजी मेरी जान-पहचान के हैं। इसलिए वह जो पैसे तुम्हारे पास भेजें, उन्हें दूसरे के पास भेज देना। इसके बाद ठग ने सुनील को फोन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed