फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A man lured a woman into marriage and raped her, then made a video and blackmailed her.

Karnal News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, वीडियो बना किया ब्लैकमेल

Thu, 16 Apr 2026 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Thu, 16 Apr 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
A man lured a woman into marriage and raped her, then made a video and blackmailed her.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दिल्ली निवासी एक युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। महिला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी अभिमन्यु के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायत में 29 वर्षीय युवती ने बताया कि उसकी आरोपी से सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती हुई थी। इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे के मोबाइल नंबर साझा किए और बातचीत शुरू हो गई। युवती ने बताया कि 8 मार्च को आरोपी ने उसे मिलने के लिए यमुनानगर बुलाया। भरोसा कर वह यहां पहुंची तो आरोपी उसे जगाधरी स्थित एक होटल में ले गया, जहां शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा। जब युवती ने शादी का दबाव बनाया तो आरोपी मुकर गया। युवती ने परेशान होकर महिला थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने युवती के शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। महिला थाना इंचार्ज शीलावंती ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed