{"_id":"6983ae5655ce29461c015fb1","slug":"a-letter-came-from-pradesh-and-no-one-is-to-blame-it-was-a-round-of-kardai-karnal-news-c-18-knl1018-839141-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: प्रदेशा से चिट्ठी आई और किसी का दोष नहीं, करडाई का फेरा सै...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: प्रदेशा से चिट्ठी आई और किसी का दोष नहीं, करडाई का फेरा सै...
Thu, 05 Feb 2026 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
Updated Thu, 05 Feb 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
रामलीला मैदान में आयोजित सांग में अपनी प्रस्तुति देते कलाकार। संवाद
करनाल। रामलीला मैदान में श्री सनातन धर्म शिव मंदिर की ओर से आयोजित सांग का मंचन करते हुए नरूखेड़ी करनाल के के सांगी सतपाल कश्यप ने ‘प्रदेशा से चिट्ठी आई और किसी का दोष नहीं, करडाई का फेरा सै’ रागनी गाकर खूब वाहवाही लूटी।
सांगी सतपाल ने बताया कि सेठ तारा चंद बड़े दानी थे। उनके बड़े भाई हरिराम थे। एक दिन हरिराम ने अपने भाई ताराचंद से कहा कि वह रुपये की कीमत नहीं जानता और रुपये को बर्बाद कर रहा है। हरिराम ने ताराचंद को दान न करने की सलाह दी। सेठ तारा चंद ने अपने भाई की बात को मानकर दान करना बंद कर दिया। दान बंद होने होते ही अब सेठ तारा चंद का नुकसान होना शुरू हो गया। उनको अपना बेटा चंद्रगुप्त गिरवी रखना पड़ा था। उन्होंने चंद्रगुप्त की शादी और प्रतिष्ठा को वापस पाने का प्रसंग सुनाया।
सांग के दौरान डांसर रूपाली और आरजू ने हरियाणवी और फिल्मी गीतों पर डांस कर सांग प्रेमियों का मनोरंजन किया। मंदिर सभा के प्रधान रमेश जिंदल, महासचिव गौरव गर्ग, कोषाध्यक्ष विजय अग्रवाल, वरिष्ठ उपप्रधान राजन गर्ग, उपप्रधान प्रभात गुप्ता, सह कोषाध्यक्ष संजय गोयल, प्रबंधक विनोद भाटिया व शोभायात्रा प्रकल्प प्रमुख रविंद्र बंसल, बाल कृष्ण शर्मा और जिले सिंह मौजूद रहे।