{"_id":"5f0e0cad8ebc3e63be762607","slug":"a-girl-was-gang-raped-on-the-strength-of-gun-karnal-news-knl373349174","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी देने के बहाने बंदूक के बल पर एक युवती से दो राइस मिलर दो व्यापारी सहित 8 लोगों ने किया गैंगरेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौकरी देने के बहाने बंदूक के बल पर एक युवती से दो राइस मिलर दो व्यापारी सहित 8 लोगों ने किया गैंगरेप
विज्ञापन
नौकरी देने के बहाने एक युवती से सौकड़ा रोड स्थित एक राइस मिल में बंदूक के बल पर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। मामले में दो राइस मिलर्स सहित आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच के लिए मौके पर पहुंची एफएसएल की टीम ने मौके पर खून से सनी चादर और शक्तिवर्धक दवाइयां भी बरामद की हैं। पीड़ित युवती की मानें तो पहले पुलिस ने मामले को दबाने और समझौता कराने का प्रयास किया, लेकिन युवती कार्रवाई की मांग पर अड़ी रही।
तरावड़ी पुलिस को दिए बयान में सोनीपत जिले की गन्नौर निवासी पीड़ित युवती ने बताया कि सोमवार को मेरी एक सहेली ने मुझे बुलाकर कहा कि आप मेरे साथ आओ, एक राइस मिल मालिक के साथ मेरी बात हो गई है। हम लोगों को राइस मिल में नौकरी मिल सकती है। मैं और मेरी सहेली तरावड़ी के निकटवर्ती गांव सौकड़ा के पास एक राइस मिल में पहुंची, जहां मुझे कोई ऐसी चीज पिला दी गई, जिससे मुझे नशा होने लगा। उसके बाद मेरे साथ कुछ लोगों ने जबरदस्ती गैंगरेप का प्रयास किया। मैंने उनका विरोध किया तो एक व्यक्ति ने बंदूक तान दी और मेरे सामने बैठ गया। उसके बाद मेरे साथ आठ लोगों ने बारी-बारी बलात्कार किया। बताया जा रहा है गैंगरेप के बाद बीती रात से ही युवती को मनाने के प्रयास किए जा रहे थे तथा तरावड़ी थाने में रविवार देर रात तक पंचायतों का दौर जारी रहा। मामले में संलिप्त आरोपी भी युवती को मनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे थे, लेकिन वह अपने बयान पर अड़ी रही तथा किसी तरह के समझौते से इंकार कर दिया। इस संबंध में थाना प्रभारी सचिन कुमार का कहना है कि शिकायत के आधार पर नरेश, रविन्द्र, कमल, संदीप तथा चार अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। युवती की तबीयत खराब होने के कारण उसका मजिस्ट्रेट के सामने बयान नहीं हो पाया है। जब लड़की पूरी तरह से स्वस्थ होगी तो दोबारा से बयान होगा।