{"_id":"6845f493b47a50915e01d47c","slug":"a-girl-playing-in-the-field-was-bitten-by-a-snake-and-died-karnal-news-c-18-knl1008-665283-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: खेत में खेल रही बच्ची को सांप ने डसा, गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: खेत में खेल रही बच्ची को सांप ने डसा, गई जान
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। हथलाना गांव में सांप के डसने से 10 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। लक्षिता खेत में खेल रही थी, इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया। वह और परिजन इसे मामूली चोट समझ रहे थे। दो घंटे बाद जब हालत बिगड़ी तो अस्पताल पहुंचने से पहले बच्ची ने दम तोड़ दिया।
परिजनों ने बताया कि लक्षिता शुक्रवार शाम को खेत में भाई-बहनों के साथ खेल रही थी। जब वह कुछ दूर चली गई तो उसके पैर के अंगूठे में कुछ चुभा। खून निकलता देख उसने खेत में ही पानी से धोकर घर आकर बताया, लेकिन परिवार ने कांटा लगने का अनुमान लगाते हुए इसे हल्के में लिया।
बच्ची ने खुद कपड़े से पट्टी की और फिर खेलने लौट गई। दो घंटे बाद लक्षिता को चक्कर आने लगे और मुंह से झाग निकलने लगा। इसके बाद वे उसे करनाल के एक निजी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची को कोबरा ने डसा था और अंगूठे पर सांप के डसने के स्पष्ट निशान थे।