{"_id":"65effe9a5c19eca113087aa6","slug":"a-girl-going-to-study-tuition-in-karnal-was-targeted-accused-did-wrong-accused-of-making-obscene-video-2024-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal: ट्यूशन पढ़ने जा रही युवती को बनाया निशाना; आरोपी ने किया गलत काम, अश्लील वीडियो बनाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal: ट्यूशन पढ़ने जा रही युवती को बनाया निशाना; आरोपी ने किया गलत काम, अश्लील वीडियो बनाने का आरोप
Tue, 12 Mar 2024 12:34 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 12 Mar 2024 12:34 PM IST
सार
पीड़ित मां ने सेक्टर-32-33 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 19 वर्षीय लड़की एक मास्टर के पास ट्यूशन पढ़ने के लिए जाती है। उसकी लड़की चार दिन पहले रोजाना की तरह ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। उसकी लड़की को रास्ते में जाते हुए विकास कॉलोनी निवासी किल्लू ने जबरदस्ती उठा लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
करनाल के सेक्टर-32-33 थाना क्षेत्र के एक कॉलोनी में ट्यूशन पढ़ने जा रही 19 वर्षीय युवती को बीच रास्ते से उठाकर ले जाने व उसके साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। वहीं आरोपी ने युवती को उसे व उसके परिवार को गोली से मारने की धमकी दी है। पीड़िता जब रोते हुए अपने घर आई तो मां को आपबीती बताई। जिसके बाद पीड़िता के परिजन आरोपी के घर गए तो आरोपी के परिजनों व उसके दोस्तों ने मिलकर पीड़ित परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन
पीड़ित मां ने सेक्टर-32-33 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 19 वर्षीय लड़की एक मास्टर के पास ट्यूशन पढ़ने के लिए जाती है। उसकी लड़की चार दिन पहले रोजाना की तरह ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। उसकी लड़की को रास्ते में जाते हुए विकास कॉलोनी निवासी किल्लू ने जबरदस्ती उठा लिया और उसे अपने मकान में गया। वहां पर जाकर उसकी लड़की के साथ आरोपी ने बलात्कार किया और उसकी लड़की की अश्लील वीडियो बनाई। उसके बाद उसकी लड़की रोते हुए अपने घर आई और सारी आपबीती बताई।
विज्ञापन
लड़की को दी परिवार सहित गोली मारने की धमकी
पीड़ित लड़की ने बताया कि आरोपी ने उसे यह बात किसी को न बताने को लेकर धमकाया और कहा कि वह उसे व उसके परिवार वालों को गोली मार देगा। पहले भी उसने कोर्ट में नीरज पूनिया के ऊपर गोली चला रखी है तुम तो क्या चीज हो।
विज्ञापन
आरोपी के घर गए तो परिवार पर किया हमला
पीड़ित बताया कि वे आरोपी की शिकायत लेकर उनके परिजनों के पास गए तो उनके परिवार ने बैठकर बातचीत करने के लिए कहा। जिसके बाद वे 11 मार्च को अपनी लड़की, बेटे व मौसा के साथ घर गए तो आरोपी के परिजनों ने मिलकर उनके ऊपर लाठी-डंडों के साथ हमला कर दिया। हमले के दौरान आरोपी किल्लू व उसके दोस्तों ने भी मारपीट की और उन्हें जान से मारने की कोशिश की। उसी दौरान डायल 112 टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्हें आरोपियों से बचाया।
जांच अधिकारी के अनुसार
पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। अभी युवती के बयान दर्ज किए जाएंगे और उसका मेडिकल कराया जाएगा। जिसके बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लगाई जाएगी। -राजपाल, थाना प्रभारी, सेक्टर-32-33, करनाल।