फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A gambling den was operating one and a half km from the police station, the police had no clue

Karnal News: थाने से डेढ़ किमी पर चल रहा था जुए का अड्डा, पुलिस को नहीं थी भनक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
A gambling den was operating one and a half km from the police station, the police had no clue
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। घरौंडा की पासी कॉलोनी पुलिस थाने से महज डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर सट्टे का अड्डा चल रहा था। दूसरे राज्यों और जिलों से आकर लोग यहां रात के समय जुआ और सट्टा खेलते थे, ऐसे में प्रशासन को भनक न लगे असंभव लगता है। इतने बड़े अड्डे के पकड़े जाने से प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सवाल ये भी है कि आखिर मुख्य आरोपी रिंकू कश्यप पर किसका संरक्षण है।
सीएम फ्लाइंग को मिलीभगत का इनपुट मिला था, दबिश से पहले आरोपी भाग न जाएं इसलिए सीआईडी की टीम ने घरौंडा पुलिस को भनक नहीं लगने दी। सभी को हिरासत में लेने के बाद घरौंडा प्रशासन को सूचना दी गई। जुआरियों में पानीपत, करनाल, घरौंडा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लोग शामिल हैं। सीएम फ्लाइंग के डीएसपी सुशील कुमार ने कहा कि यह अड्डा चलाने वाला मुख्य आरोपी रिंकू की प्रशासन में पैठ हो सकती है क्योंकि इतनी गोपनीयता के बाद भी वह टीम के पहुंचने से पहले भाग गया।
विज्ञापन

बुधवार की रात करीब 11:30 बजे पासी कॉलोनी में विजय के मकान पर छापा मारा गया। सीएम फ्लाइंग की टीम दो हिस्सों में बंट गई। एक टीम जीटी रोड की तरफ से गंदे नाले की साइड से सिविल ड्रेस और सिविल गाड़ियों में पहुंची, दूसरी टीम मेन बाजार वाली साइड से पहुंची और दरवाजा खटखटाया। टीम ने दरवाजा खोलने पर बताया कि वे जुआ खेलने आए हैं। इसी तरह से दो-तीन पुलिस कर्मचारी फिर से दरवाजे के पास पहुंचे और जुआ खेलने की बात कही। ऐसे ही 10 से 15 पुलिसकर्मी अड्डे पर प्रवेश कर गए और आरोपियों को पकड़ लिया। इसके बाद डीएसपी सुशील कुमार ने फोन पर पूरी टीम को अड्डे पर आने के निर्देश दिए। सभी को पकड़ कर घरौंडा पुलिस को बस सहित बुलाया गया। सभी 55 आरोपियों को बस में थाने ले जाया गया। मुख्य खबर मुख्य संस्करण में...
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed