{"_id":"68718091013344121c0f34fc","slug":"a-farmer-injured-in-a-fight-dies-three-booked-for-murder-karnal-news-c-18-knl1008-689519-2025-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: झगड़े में घायल किसान ने तोड़ा दम, तीन पर हत्या का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: झगड़े में घायल किसान ने तोड़ा दम, तीन पर हत्या का केस
विज्ञापन
- मोहड़ी जागीर गांव में खेत में पानी लगाने के दौरान भाइयों में हुआ था विवाद, भतीजे ने सिर पर मार दिया था रॉड
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। निगदू के मोहड़ी जागीर गांव में सात जुलाई को सुबह खेत में पानी लगाने के दौरान हुए विवाद के बाद झगड़े में घायल किसान सुभाष ने बुधवार की रात को दम तोड़ दिया। झगड़े के दौरान भतीजे ने ही सुभाष के सिर में लोहे की रॉड मार दी थी। निगदू थाना पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मृतक के भाई संजीव व दो भतीजों हरमन और कुनाल के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
मोहड़ी जागीर गांव में सात जुलाई को सुभाष अपने खेत में पानी लगाने गया था। उसका वहां अपने भाई आरोपी संजीव, भतीजे कुनाल और हरमन से पानी लगाने को लेकर झगड़ा हो गया था। बीच बचाव के बाद दोनों पक्ष अपने घर आ गए थे। घर आने के बाद आरोपियों ने खेत में हुए झगड़े की रंजिश में सुभाष पर डंडों से हमला कर दिया। इससे उसे काफी चोटें लगीं। इसके बाद भतीजे हरमन ने उसके सिर में लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उसका भाई संजीव निजी अस्पताल लेकर गया। नौ जुलाई को मृतक की पत्नी मीना ने पुलिस को झगड़े की शिकायत दी। पुलिस जब अस्पताल में घायल के बयान लेने पहुंची तो सुभाष की मौत हो गई।
पुलिस जांच में जुटी
निगदू थाना से जांच अधिकारी सुभाष ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू पर जांच करेगी। उसके बाद जो भी मामले में आरोपी पाए जाएंगे, उनको गिरफ्तार किया जाएगा। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।