फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A decision can be taken today on implementing the odd-even formula in the state

प्रदेश में ऑड-ईवन फार्मूला लागू करने पर आज हो सकता है फैसला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 02:36 AM IST
विज्ञापन
A decision can be taken today on implementing the odd-even formula in the state
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदूषण को लेकर हरियाणा पर आरोप लगाना गलत है। इसका जवाब तो सुप्रीम कोर्ट ने ही दे दिया है। फिर भी हम पूरी तरह सजग हैं। ऑड ईवन फार्मूले पर विचार कर रहे हैं, शुक्रवार को इस पर निर्णय हो सकता है। कपाल मोचन मेले में जो भी मुख्यमंत्री जाता है, वह दोबारा सत्ता में नहीं आता है की कहावत के सवाल पर मुख्यमंत्री बोले कि यह मिथक है, वह कपालमोचन जरूर जाएंगे और इस मिथक को तोड़ेंगे।
मुख्यमंत्री ने वीरवार को करनाल प्रवास के दौरान पत्रकारों से बातचीत में सात साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि उनकी सरकार ने नौकरियों में पारदर्शिता लाई है और ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी से भ्रष्टाचार रोका है। परिवार पहचान पत्र के साथ सरकारी सेवाओं का लाभ जनता तक पहुंचाया है। किसानों को समय पर मुआवजा दिया गया तथा सफलतापूर्वक फसल खरीद की। वहीं प्रदेश के राजस्व रिकॉर्ड को ऑनलाइन किया जा रहा है। किसान, मजदूर, व्यापारी, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग की भलाई के लिए सरकार ने नई-नई जन कल्याणकारी योजनाएं लागू की हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के कार्यक्रम को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने चुटकी ली। कहा कि उन्होंने दो महीने में मात्र दो विधानसभाओं में कार्यक्रम किए। ऐसे तो उन्हें पूरे प्रदेश का दौरा करने में 90 महीने लग जाएंगे। किसान आंदोलन के असर को नकारते हुए कहा कि एलनाबाद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को पहले से अधिक वोट मिले हैं। दिल्ली सरकार द्वारा प्रदूषण बढ़ाने का आरोप हरियाणा पर लगाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ऐसे आरोप लगाना शोभा नहीं देता। प्रदूषण के लिए इंडस्ट्री व अन्य कारण अधिक जिम्मेदार हैं। पराली पर रोक लगाई है, हम प्रदूषण नियंत्रण के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं, एनसीआर क्षेत्र में कई प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि ऑड ईवन लागू करने पर भी विचार चल रहा है, जिस पर कल फैसला हो सकता है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कपालमोचन जाने पर दोबारा सत्ता में नहीं आने के मिथक को अंधविश्वास बताया। स्पष्ट किया कि मधुबन पुलिस अकादमी के बारे में भी ऐसा मिथ्या प्रचार था कि वहां जाने वाले मुख्यमंत्री दोबारा सत्ता में नहीं आते, लेकिन मैंने इस मिथक को तोड़ा है और दुबारा मुख्यमंत्री बना हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed