{"_id":"67fec9fb6e8a12a867056ab6","slug":"a-customer-who-came-to-deposit-cash-in-the-bank-was-attacked-with-scissors-karnal-news-c-18-knl1008-625038-2025-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: बैंक में नकदी जमा कराने पहुंचे उपभोक्ता के हाथ पर मारी कैंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: बैंक में नकदी जमा कराने पहुंचे उपभोक्ता के हाथ पर मारी कैंची
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल/नीलोखेड़ी। पंजाब नेशनल बैंक में नकदी जमा करवाने आए एक उपभोक्ता के हाथ पर कैशियर ने कैंची से वार करके जख्मी कर दिया।
ग्राहक ने करीब आधा घंटा खड़े होने के बाद कैशियर द्वारा जमा करने से इन्कार करने के बाद नकदी जमा करने का आग्रह किया। बताया जा रहा है कि कैशियर वारदात के बाद भाग गया। इस घटना से बैंक में खड़े अन्य उपभोक्ताओं में दहशत फैल गई। इस बारे में बैंक प्रबंधक से कुछ कहने से इन्कार कर दिया। खाता धारक पवन शर्मा ने बताया कि वह नकदी जमा करवाने के लिए दोपहर 3.30 बजे आया था। खिड़की पर लगी लाइन में खड़ा हो गया। करीब चार बजे जब उसका नंबर आया तो कैशियर ने समय का कारण बताते हुए नकदी लेने से मना कर दिया।
पवन ने बताया कि कैशियर से अनुरोध किया कि 3.30 बजे से लाइन में खड़ा हूं, लेकिन उसने हाथ पर कैंची से वार कर दिया। जिससे हाथ में पकड़ी नकदी व खिड़की पर खून बिखर गया। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी। चौकी प्रभारी संदीप कुमार ने मौके का मुआयना कर पीड़ित से घटना की जानकारी ली।ख