फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A blast is very necessary to open the ears of the deaf...

Karnal News: बहरों के कान खोलने को धमाका बहुत जरूरी है...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 13 May 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
A blast is very necessary to open the ears of the deaf...
साझा साहित्य मंच की ओर से कर्ण पार्क में काव्य गोष्ठी आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
करनाल। साझा साहित्य मंच की ओर से सोमवार को कर्ण पार्क में मासिक काव्य गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें कवियों ने कविताएं पेश कर तालियां बटोरीं। जिसकी शुरुआत करते हुए मनोज मधुरभाषी ने पाकिस्तान पर कटाक्ष करते हुए कहा- भारत के पीठ पीछे वार बहुत करते हैं, दहकते अंगारों के सामने बहुत घबराते हैं। कतलाहेड़ी से आए राष्ट्रवादी कवि प्रवीण ''जन्नत'' बोले- बहरों के कान खोलने को धमाका बहुत जरूरी है, आंखों वाले अंधों से सदा बख़ूबी दूरी है।
इंद्री से आए जनवादी कवि दयाल चंद जास्ट ने हरियाणवी में रचना पढ़ी- विषैली धरती होती जावै, कुछ तो इसपे विचार करो। भारी संकट आण पड़ेगा, इस खतरे की पहचान करो। गीतकार नरेश लाभ ने अपने भाव रखे-सच्ची बातें जब करें, दिल को रखना साफ, रख आईना सामने, करें आप इंसाफ।
विज्ञापन

तरावड़ी से आए कवि जय भारद्वाज ने शेर पढ़ा- झोल है तेरे तकव्वुर में सदा खोट है, अब समझ आया कि तेरी हर अदा में खोट है। हरबंस लाल पथिक बोले- अश्क बहते रहे आहें भरते रहे, दर्द की हद से आगे गुजरते रहे। रचनाकार कृष्ण कुमार निर्माण ने मां की महत्ता बताई- मां से बढ़कर धरती पर कोई तीर्थ स्थान नहीं, सच पूछो तो मां से बढ़कर होता भगवान नहीं। गोष्ठी में शिवम, समर्पिता कृष्ण, हरबंस लाल, कवि कमलेश कुमार पालीवाल भी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed