फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   A 65-foot Ravana will be burnt on Dussehra, with fire coming out of his mouth and eyes.

Karnal News: दशहरा पर जलेगा 65 फीट का रावण, मुंह और आंख से निकलेगी आग

Tue, 30 Sep 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल
संवाद न्यूज एजेंसी, करनाल Updated Tue, 30 Sep 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
A 65-foot Ravana will be burnt on Dussehra, with fire coming out of his mouth and eyes.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

करनाल। इस बार जिले में दशहरा पर्व पर रावण दहन खास होगा। करनाल के सेक्टर-4 के दशहरा मैदान ओर नीलोखेड़ी के पॉल्ट्री एरिया में 65 फीट ऊंचे रावण के पुतले खड़े किए जाएंगे। दहन से पूर्व पुतले के मुंह, आंख से आग निकलेगी।
करनाल में रावण के साथ 55-55 फीट ऊंचे कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतले भी बनाए गए हैं। सभी पुतलों को एक अक्तूबर की शाम को मैदान में खड़ा कर दिया जाएगा। दो अक्तूबर की सुबह श्रद्धालु रावण, कुंभकर्ण और मेघनाथ के पुतलों की पूजा करेंगे। पुतले बनाने वाले कारीगर अरशद ने बताया कि सभी पुतलों को सुंदर रंगों से अंतिम रूप दे दिया गया है। करनाल में पहली बार क्रैकलिंग आतिशबाजी का प्रदर्शन होगा। इस आतिशबाजी से तेज प्रकाश और आवाज होती है। सीटी, गड़गड़ाहट जैसी आवाजें भी निकलती हैं। पुतलों के साथ ही एक विशेष लंका भी तैयार की गई है।
विज्ञापन

झंझाड़ी में सबसे कम ऊंचाई का रावण
सबसे कम ऊंचाई का 30 फीट के रावण का पुतला झंझाडी गांव के लिए बनाया गया है। दशहरा उत्सव के लिए इस बार तरावड़ी में एक नहीं, बल्कि तीन विशाल पुतलों का दहन होगा। इनमें 55 फीट का रावण, 50 फीट के मेघनाथ और 50 फीट का कुंभकर्ण का पुतला शामिल है। दशहरे के लिए घीड़ में 50 फीट के रावण के पुतले का दहन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed