फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   दो आईटीआई छात्र समेत मासूम की मौत

दो आईटीआई छात्र समेत मासूम की मौत

Sat, 04 May 2013 05:30 AM IST
Karnal
Karnal Updated Sat, 04 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
कैथल। सड़क हादसों में हो रही मौतों का सिलसिला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। जिले में प्रतिदिन सड़क दुर्घटनाओं में लोग जान गंवा रहे हैं। दो अलग-अलग हादसों में शुक्रवार को आईटीआई के दो विद्यार्थियों समेत तीन साल के मासूम की मौत हो गई वहीं एक मासूम सहित दो को चोटें आई हैं।
विज्ञापन

पहली दुर्घटना शहर के जाट स्कूल के पास घटी। गांव रोहेड़ियां निवासी विक्की ने बताया कि शुक्रवार को वह अपनी चचेरी बहन सुमन व उसके बच्चों को छोड़ने ऑटो से बस अड्डे जा रहा था। जैसे ही ऑटो जाट स्कूल के पास पहुंची तो वहां डिवाइडर के पास अचानक ऑटो पलट गया। इसके चलते ऑटो में सवार उसकी बहन सुमन, भानजा नमन, अमन और चचेरा भाई प्रवीण ऑटो के नीचे दब गए। आसपास के लोगों ने उन्हें ऑटो के नीचे से निकाला। हादसे में तीन वर्षीय नमन और अमन को गंभीर चोटें आईं। इलाज के लिए उन्हें शहर के सरकारी अस्पातल में पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने नमन को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल अमन उपचाराधीन है। हादसे में सुमन, प्रवीण और उसे भी चोटें आई हैं।
विज्ञापन


ट्रैक्टर-बाइक की टक्कर में दो की मौत
पूंडरी। गांव हाबड़ी के निकट ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बाइक पर सवार तीन युवकों में से आईटीआई के दो विद्यार्थी की मौत हो गई। तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। खबर लिखे जाने तक पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र के गांव टिकरी वासी घायल युवक सुनील ने बताया कि वह गांव सांच वासी उसके मामा के लड़के राजेश (25) व विक्की(22) के साथ बाइक पर सवार होकर हाबड़ी के पास से गुजर रहे थे। इसी बीच गांव हाबड़ी के पास सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर से बाइक की भिड़ंत हो गई। इसमें राजेश और विक्की की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। राजेश पलंबर का काम करता था। विक्की उसके साथ आईटीआई में वेल्डर का कोर्स कर रहा था। दुर्घटना का कारण खेतों में जल रहे फानों की वजह से उठता धुआं बताया जा रहा है। हादसे के बाद गांव सांच में शोक की लहर दौड़ गई। समाचार लिखे जाने तक पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई थी। अस्पताल में परिजनों का तांता लगा हुआ था।

इसके अलावा हांसी बुटाना नहर पुल ढांड रोड नजदीक गांव ग्योंग के पास ट्रैक्टर और कार की टक्कर में कार चालक घायल हो गया। कार चालक ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 2 मई को गांव ग्योंग में हांसी बुटाना नहर पुल के पास एक अज्ञात ट्रैक्टर चालक ने उसकी कार में टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरूे कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed