{"_id":"81-52776","slug":"Karnal-52776-81","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर साल पांच फुट नीचे गिर रहा जलस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर साल पांच फुट नीचे गिर रहा जलस्तर
Karnal
Updated Fri, 22 Mar 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी में हर वर्ष पानी का स्तर पांच फुट नीचे जा रहा है, बावजूद इसके पानी का दुरुपयोग जारी है। सार्वजनिक स्थलों, सरकारी परिसरों और निजी भवनों में यह दुरुपयोग हो रहा है। जल संसाधन की बर्बादी रोकने के तमाम दावे ठंडे बस्ते में है। हालांकि राज्य के जन स्वास्थ्य विभाग ने पानी की बर्बादी रोकने के लिए तमाम वाटर कनेक्शनों पर मीटर लगाने की योजना जरूर बनाई है, लेकिन यह फिलहाल ठंडे बस्ते में है। मौजूदा स्थिति ये है कि जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा वाटर कनेक्शनों पर मीटर लगवाने की अंतिम तारीख 31 मार्च है और यह समयावधि समाप्ति की ओर है। वहीं, अभी तक नगर के वाटर कनेक्शनों पर 25 प्रतिशत से भी कम मीटर लगाए गए हैं। हालांकि 31 मार्च के बाद मीटर लगवाने पर पानी और सीवरेज का बिल डबल भुगतान करना पड़ेगा। जन स्वास्थ्य विभाग को उम्मीद है कि तमाम कनेक्शनों पर मीटर लगने से पानी की दुरुपयोग होने से रुकेगा।
सरकार का नया नोटिफिकेशन
जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ रतन लाल गर्ग के मुताबिक सरकार का नोटिफिकेशन आ चुका है। इसके अनुसार 31 मार्च तक मीटर न लगवाने वाले उपभोक्ताओं से डबल चार्ज होगा। अभी तक जन स्वास्थ्य विभाग का वाटर और सीवरेज कनेक्शन का संयुक्त बिल 60 रुपये हैं, जबकि डबल चार्ज के हिसाब से ये 120 रुपये महीने हो जाएगा। प्रत्येक उपभोक्ता से 48 रुपये पानी और 12 रुपये मासिक बिल जोड़कर 60 रुपये वसूले जाते हैं, लेकिन मीटर लगवाने में देरी करने वालों पर ये डबल हो जाएगा।
कुरुक्षेत्र में जलस्तर पैंतीस मीटर तक नीचे
कुरुक्षेत्र में जलस्तर का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इस समय यहां 30 से 35 मीटर पानी नीचे तक पहुंच चुका है। जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि कुरुक्षेत्र में हर साल पांच फुट से अधिक तक जलस्तर नीचे जा रहा है।