फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   ट्रांसफार्मर लगाने वाले ही चुराते थे क्वाइल

ट्रांसफार्मर लगाने वाले ही चुराते थे क्वाइल

Mon, 18 Feb 2013 05:30 AM IST
Karnal
Karnal Updated Mon, 18 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
करनाल। नौ दिन पूर्व सीआईए वन पुलिस द्वारा काबू कर रिमांड पर लेने के बाद दोनों युवकों से 24 ट्रांसफार्मरों से कापर की क्वाइल चुराने की वारदाताें का खुलासा हुआ है। पुलिस ने करीब छह लाख रुपये की कापर क्वाइल बरामद करने के बाद उन्हें रविवार को कोर्ट में पेश किया, लेकिन कोर्ट ने रिमांड पूरा होने पर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि चोरी की वारदात को अंजाम देने से पूर्व दोनों आरोपी ठेकेदार के पास ट्रांसफार्मर लगाने का काम करते थे। इसलिए आसानी से चोरी की वारदात को अंजाम देने में सफल हो जाते थे।
विज्ञापन


सीआईए वन पुलिस की टीम ने 8 फरवरी को नलीपार निवासी संदीप व डबरकी कलां निवासी किस्मत उर्फ मिठ्ठी को रसूलपुर की आवर्धन नहर के पास से ट्रांसफार्मर की क्वाइल सहित काबू किया था। पुलिस ने दोनाें आरोपियाें को नौ फरवरी को कोर्ट में पेश किया। लेकिन रिकवरी के लिए कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 17 फरवरी तक रिमांड के लिए पुलिस के हवाले कर दिया। रिमांड के दौरान दोनाें ने खुलासा किया कि 26 दिसंबर 2012 की रात गांव बिजणा के ट्रांसफार्मर से क्वाइल चुराई थी। पूछताछ में किस्मत व संदीप ने बताया कि बिजणा, बुढ़नपुर, जुंडला, जाणी, टिकरी, खेड़ी नरु व दादूपुर गांव के खेतों में लगे करीब 24 ट्रांसफार्मराें से करीब दस लाख रुपये की कीमत के कापर क्वाइल चुराई थी। सदर थाना में क्वाइल चोरी के 12 मामले पहले से दर्ज किए गए थे। पुलिस ने आरोपियोें की निशानदेही पर सारा सामान बरामद करने के बाद रविवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


पूछताछ में किया खुलासा
आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि इससे पूर्व वे बिजली के ठेकेदार के पास ट्रांसफार्मर लगाने का काम करते थे। इसलिए उन्हें सारा भेद था कि ट्रांसफार्मर कहां व किस प्रकार लगाए गए थे। इसलिए वे वारदात को अंजाम देने में सफल रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed