{"_id":"81-51150","slug":"Karnal-51150-81","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज बीस हजार बच्चे करेंगे सूर्य नमस्कार!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज बीस हजार बच्चे करेंगे सूर्य नमस्कार!
Karnal
Updated Mon, 18 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र। थीम पार्क सोमवार को इतिहास के एक नए अध्याय का गवाह बनने के लिए तैयार है। पार्क में 20 हजार विद्यार्थी सोमवार को एक साथ सूर्य नमस्कार करके इतिहास रचेंगे। सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने रविवार को दिन भर मेहनत कर सामूहिक सूर्य नमस्कार समारोह के आयोजन स्थल की साफ सफाई की। 20 हजार विद्यार्थियों के बैठने व सूर्य नमस्कार करने की पूरी व्यवस्था की गई। हर विद्यालय व विद्यार्थी के लिए स्थान निर्धारित कर दिया गया है।
स्वामी विवेकानंद सार्धशती जयंती समारोह के पदाधिकारी रविवार को व्यवस्था की निगरानी करते रहे। स्वामी विवेकानंद की डेढ़ सौ वीं जयंती पर थीम पार्क में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में जानी मानी नृत्यांगना सोनल मान सिंह, विवेकानंद केंद्र की राष्ट्रीय संयुक्त सचिव रेखा दवे भी भाग लेंगी। समारोह की दृष्टि से बने ग्रामायण के हरियाणा प्रभारी राजेश कुमार भी पूरे दिन सभी 21 कमेटियों के प्रमुखों से संपर्क कर बेहतर प्रबंधों के लिए समीक्षा करते रहे।
रविवार सुबह गीता विद्यालय में एक बैठक हुई, जिसमें सभी विभागों ने तैयारियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। बैठक में जिला व्यवस्था प्र्रमुख डॉ. प्रीतम, सत्यनारायण गुप्ता, स्वामी विवेकानंद समारोह समिति के जिला संयोजक रामकुमार, नगर संयोजक रामेंद्र, हिंदू हेल्पलाइन के प्रदेश संयोजक मदन मोहन छाबड़ा, अशोक रोशा, राममेहर अत्रि, सुशील चौधरी, धुम्मन सिंह किरमिच, डॉ. पवन सैनी, रामप्रसाद स्वामी, बलबीर सिंह, अतुल शास्त्री, बलविंदर सिंह, सतपाल शर्मा, जटाशंकर सहित कई प्रबंधकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
समिति के जिला संयोजक प्राचार्य रामकुमार ने बताया कि शनिवार को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुमन आर्य की अध्यक्षता में हुई बैठक में 62 विद्यालयों के डीपीई, पीटीआई व शिक्षकों ने भाग लिया। बैठक में बताया गया कि थीम पार्क को 100 ब्लाकों में बांटा गया है। बैठक में शिक्षा विभाग की ओर से विभिन्न सरकारी विद्यालयों से 15 हजार विद्यार्थियों की संख्या दी गई। इसके अलावा निजी विद्यालयों के 6000 विद्यार्थी भाग लेंगे। गुरुकुल के 1600 विद्यार्थी व आचार्य भाग लेंगे। व्यवस्था प्रमुख प्रीतम व सह प्रमुख मदन मोहन छाबड़ा ने बताया कि सभी स्कूलों को ब्लाक नंबर आवंटित कर दिए गए हैं। नगर की विभिन्न वेद पाठशालाओं के 150 वेद पाठी ब्राह्मण मंत्रोच्चार करेंगे। ग्रामायण प्रमुख राजेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर कुरुक्षेत्र में होने वाले इस भव्य व दिव्य कार्यक्रम की चर्चा है। नगर के 20 प्रतिष्ठित व्यक्ति, संतजन कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लेंगे।