फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   कोई तो सुने फरियाद

कोई तो सुने फरियाद

Tue, 11 Dec 2012 05:30 AM IST
Karnal
Karnal Updated Tue, 11 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
कैथल। पिछले एक साल से चिरंजीव कालोनी में गंदे पानी की सप्लाई से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से गंदा पानी आने के कारण लोगों को पीने का पानी खरीदना पड़ रहा है। कालोनीवासी खाने-पीने के लिए अलग से कैंपरों और पानी उबाल कर प्रयोग में ला रहे हैं। विभाग को कई बार शिकायत देने के बावजूद समस्या का हल नहीं हो पाया है। कालोनी का आबादी दो से तीन हजार केे बीच है। कालोनीवासियों का कहना है कि कभी पानी में रेत आना आरंभ हो जाता है, तो कभी पानी का लाल रंग का आने लग जाता है। इसके अलावा पहले तीन महीने तक पानी में बदबू आती रही। पानी इतना खराब है कि इसके कारण लोगों की तबीयत भी खराब कर दी। कई बार तो पीने के पानी में इतना रेत आता है। यह पानी कपड़े धोने के काबिल भी नहीं है। कालोनीवासियों ने बताया कि पानी की समस्या को लेकर वे मंत्री से भी मिले थे। मंत्री के कहने पर कुछ दिन तक कालोनी में पानी का टैंक भी आया है, लेकिन बाद में टैंक आना भी बंद हो गया। गंदे पानी के कारण सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को उठानी पड़ रही है। कालोनीवासी राष्ट्रीय युवा पुरस्कार एवं महिला सशक्तिकरण विजेता जगमति मलिक, सुमन गुंबर, ममता गुप्ता, बाला कपूर, दर्शना, सीमा डोलिया, पूनम सिंगला, रिमी, सुनील, सुरेश कुमार, हंसराज गुप्ता, संतोष कपूर, विनोद कुमार, अमनेस कुमार, सतबीर कुमार, हरपाल सिंग ने बताया कि कालोनी में करीब एक साल से गंदा पानी आ रहा है। इसमें लगभग चार महीने तो सीवरेज का गंदा पानी आने लगा जिस कारण कालोनी वासियों ने बाहर से पानी के कैंपर मंगवा कर खाने-पीने में प्रयोग किया। इसके बाद पानी में रेत आना आरंभ हो गया। कभी पानी लाल रंग का आना आरंभ हो जाता है। गंदा पानी पीने के कारण कालोनी में कई बीमार हो चुके हैं। कालोनीवासी गंदा पानी आने की शिकायत दर्जनों बार विभाग के अधिकारियों को कर चुके हैं, लेकिन बार-बार शिकायत के बावजूद समस्या का हल नहीं हो पाया है। कालोनी वासियों ने बताया कि गंदा पानी आने से सबसे अधिक परेशानी महिलाओं को उठानी पड़ रही है। कालोनी वासियों ने मांग कि की प्रशासन लोगों की समस्या को देखते हुए गंदा पानी आने के कारण को तलाश कर लोगों को राहत दे।
विज्ञापन


कोट
काफी दिनों पहले गंदा पानी आने की शिकायत आई थी, जो विभाग द्वारा ठीक कर दी गई थी। कालोनी से बाहर निर्माण कार्य चला है। इस कारण पानी में रेत आदि आ सकता है। उनके पास पिछले दो महीने से कोई शिकायत नहीं आई है, अगर कालोनी में गंदा पानी आ रहा है, तो जल्द ही ठीक करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन

दरबारा सिंह नैन, जेई, जन स्वास्थ्य विभाग a
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed