फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   रैलियों से जेब तराशों की मौज

रैलियों से जेब तराशों की मौज

Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
Karnal
Karnal Updated Fri, 16 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
करनाल। प्रदेश में राजनैतिक गरमी में चोरों के साथ जेब तराश भी खूब सक्रिय हो गए हैं। राजनीतिक पार्टियों की ओर से जनाधार बढ़ाने के लिए रैलियां आयोजित की जा रही है जिसके मंच पर सफेदपोश की जेबें कट रही हैं। रैलियों की तो बात दूर रही, रैली की भीड़ जुटाने के लिए अलग-अलग शहरों और गांवों में जब नुक्कड़ सभाएं की जाती है जेब तराश उसमें भी मौका नहीं गवांते। करनाल में अंतरिक्ष परी कल्पना चावला के नाम पर बनने वाले मेडिकल कालेज के शिलान्यास पर मुख्यमंत्री हुड्डा एक जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके लिए उनके पुत्र और रोहतक के सांसद दीपेंद्र सभी विधानसभाओं के दौरे कर लोगों को जनसभा का न्योता दे रहे हैं। नीलोखेड़ी में आयोजित सभा के दौरान सुशील राणा सहित दो-तीन अन्य पदाधिकारियों की जेब साफ हो गई। ये लोग पुलिस थाने के चक्कर काटते रहे परंतु इन्हें कुछ भी हासिल नहीं हुआ। ऐसा ही वाक्या करीब एक सप्ताह पूर्व इंद्री के बजाज पैलेस में दीपेंद्र की सभा के दौरान भी एक पंचायत प्रतिनिधि के अलावा तीन चार कांग्रेस पदाधिकारियों को जरूरी कागजात के साथ रुपयों से हाथ धोना पड़ा था। इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर दो किशोर युवकों को पकड़ कर उनसे गहन पूछताछ की थी, परंतु इससे भी कुछ हासिल नहीं हुआ है।
विज्ञापन


क्या कहते हैं एसपी पीआरओ
पुलिस अधीक्षक शशांक आनंद के पीआरओ अनिल ने बताया कि हाल के दिनों में किसी भी थाने में जेब तराश गिरोह नहीं पकड़ा गया है। जनसभाओं के दौरान ही ऐसी हरकतें करने वाले लोग सक्रिय हो जाते हैं। पुलिस वीआईपी ड्यूटी में व्यस्त रहती है। लोगों से गुजारिश है कि ऐसे संदिग्ध लोगों से बचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed