फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   सात चोरी की बाइक बरामद

सात चोरी की बाइक बरामद

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Karnal
Karnal Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
करनाल। एक हफ्ते पहले सीआईए प्रथम द्वारा चोरी की बाइक सहित काबू किए गए युवकों से पांच दिन के रिमांड के दौरान कुल सात बाइक बरामद की गईं। रिमांड पूरा होने के बाद पुलिस ने आरोपी को रविवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

6 नवंबर को सीआईए प्रथम पुलिस की टीम ने चोरी की बाइक को बेचने का प्रयास कर रहे दो युवकों को आईटीआई चौक के पास से काबू किया था। पुलिस ने 7 नवंबर को दोनाें को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने जुंडला गेट निवासी मनोज उर्फ मन्नी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया, जबकि वचीन उर्फ संजय को 11 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर पुलिस के हवाले कर दिया। रिमांड के दौरान पुलिस ने वचीन से चोरी की हुई छह अन्य बाइक बरामद कीं। पूछताछ में वचीन ने बताया कि सारी बाइक उसने अक्तूबर में ही चुराई थी। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि इससे पूर्व उसने कई बार चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम दिया है। रविवार को वचीन का रिमांड पूरा होने पर पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, लेकिन कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

दशहरा के दिन चुराई बाइक बरामद
वहीं जुंडला के रामलीला मैदान से दशहरे के दिन चुराई बाइक को सीआई प्रथम पुलिस ने आर्वधन नहर के पुल से जब्त कर दो चोरों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें हिसरात में ले लिया। अब पुलिस सोमवार को उन्हें कोर्ट में पेश करेगी। सीआईए प्रथम पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना पर नाकेबंदी के दौरान आर्वधन नहर के पुल से बाल रांगडान निवासी प्रदीप कुमार व राहुल को चोरी की बाइक सहित काबू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed