{"_id":"81-45702","slug":"Karnal-45702-81","type":"story","status":"publish","title_hn":"साकरा को रिटेनिंग वॉल की सौगात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साकरा को रिटेनिंग वॉल की सौगात
Karnal
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कैथल (ढांड)। गांव साकरा में जिला प्रशासन के रात्रि प्रवास के पहले चरण की शुरुआत में रात्रि प्रवास कार्यक्रम कई प्रकार की सौगात दे गया। प्रशासन ने गांव में रिटेनिंग वॉल बनाए जाने सहित कई घोषणाएं कीं, वहीं गांव के प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मान तो मिला ही, साथ में विषम परिस्थितियों में बच्चों का पालन पोषण करने के लिए दो महिलाओं को विशेष रूप से सम्मान भी मिला। जिला प्रशासन के साथ 27 सिविल सेवा से जुड़े अधिकारी भी इस रात्रि प्रवास का हिस्सा बने।
अधिकारियों ने की गांव में सफाई
शनिवार सुबह गांव के लोगों के साथ अधिकारियों ने सफाई अभियान चलाया। इसमें गलियों से पालीथिन हटाए गए। डीसी चंद्रशेखर ने कहा कि वातावरण खराब करने वाले लोगों का सामाजिक बहिष्कार करें और जिला में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन को सहयोग दें। विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने के लिए शांति व्यवस्था का कायम रहना बहुत जरूरी है। इसके बाद गांव में पौधरोपण किया गया। पौधरोपण व सफाई अभियान में भाग लेने वालों में सिविल सेवा से जुड़े अधिकारियों के साथ-साथ अतिरिक्त उपायुक्त दिनेश सिंह यादव, पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह यादव, एसडीएम हवा सिंह, सिविल सर्जन डा. सुरेंद्र नैन, जिला राजस्व अधिकारी राजबीर धीमान, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेश कोथ व ओपी जिंदल ग्रामीण जन कल्याण संस्थान के विपिन शर्मा शामिल थे।
महिलाओं को मिला सम्मान
डीसी चंद्रशेखर एवं एडीसी दिनेश सिंह ने गांव साकरा की दो विधवा महिलाएं प्रकाश व संतोष को सर्व श्रेष्ठ मां के पुरस्कार से सम्मानित किया, जिन्होंने अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा की तालीम देकर आत्म निर्भर बनाया। इन महिलाओं से अन्य गांव की महिलाएं भी प्रेरणा लेंगी कि अभाव के बावजूद संघर्ष करने से सफलता जरूर मिलती है।
विज्ञापन
प्रतिभा को भी सम्मान
गांव की एमबीबीएस कर रही लड़की नेहा को भी सम्मानित किया गया, जिसने बाद में ग्राम सभा की बैठक का संचालन किया। नेहा ने मेडिकल में उपलब्धि हासिल कर गांव के मान-सम्मान को बढ़ाया है। समारोह में कविता को भी आमंत्रित किया गया, जिनके व्यक्त विचारों से अधिकारी प्रभावित हुए। उन्होंने अपने विचारों में, उनको बेटी मत देना वो तो अत्याचारी हैं, जो बेटी की कीमत मांगे वह तो व्यापारी है।
अपात्र लोगों के नाम कटवाएं
एडीसी दिनेश सिंह यादव ने कहा कि गांव में बीपीएल कार्डों की सही पहचान के लिए अपात्र लोगों के नाम कटवाने के लिए प्रशासन की मदद करें। उन्होंने कहा कि जितने नाम बीपीएल सूची से कटेंगे, उतने ही पात्र व जरूरतमंद लोगों को सरकार की योजनाओं का लाभ देने के लिए बीपीएल सूची में शामिल किया जाएगा। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेश कोथ ने कहा कि डीसी चंद्रशेखर के उपलब्धता, जिम्मेदारी तथा विश्वसनीयता के मूल मंत्र के साथ रात्रि ठहराव कार्यक्रमों का ग्रामीण क्षेत्रों में सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों के काम तत्परता से निपटाने में मदद मिली है। इस अवसर पर गांव की सरपंच सरिता देवी ने विदाई समारोह में कहा कि ग्राम वासियों की ओर से अधिकारियों को भरपूर सहयोग मिलेगा। इस अवसर पर गांव साकरा के डा. सतपाल, ग्राम पंचायत के सदस्य व प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्य संसदीय सचिव भी पहुंचे
मुख्य संसदीय सचिव सुल्तान सिंह भी रात्रि प्रवास कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने कहा कि जिला कैथल हरियाणा का ऐसा पहला जिला है, जहां रात्रि ठहराव कार्यक्रम शुरू करके जन समस्याओं के समाधान की दिशा में कारगर पहल हुई है।
तिरंगे संग भावी अफसरों ने बोला जयहिंद
मसूरी में ट्रेनिंग हासिल कर रहे 27 भावी अफसरों ने यहां तिरंगे के साथ जयहिंद बोला और देश को अनुशासित तरीके से तरक्की की राह पर ले जाने की मंशा जाहिर की। ओपी जिंदल ग्रामीण जन कल्याण संस्थान की ओर से उन्हें तिरंगा भेंट किया गया। इस मौके पर संस्थान ने साकरा गांव के पंचायत भवन में फ्री कुकिंग कैंप का आयोजन किया। कैंप में मद्रासी खिचड़ी, आंवला के च्यवनप्रास और खट्टा मीठा हेल्दी अचार बनाना सिखाया गया। इस फ्री कैंप से सैकड़ों महिलाओं ने लाभ उठाया, कैंप का शुभारंभ गांव की सरपंच सरिता रानी ने किया।