{"_id":"81-45694","slug":"Karnal-45694-81","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात लोगों की मौत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात लोगों की मौत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन
Karnal
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
करनाल। पिछली दिवाली पर गांव मुगल माजरा और हांसी रोड़ क्षेत्र में हुए पटाखा विस्फोट में सात लोगों की मौत होने के बाद भी लोग सबक लेने को तैयार नहीं हैं। दिवाली आते ही जिले के कई स्थानों पर पटाखा बिक्री का अवैध धंधा चल रहा है।
पटाखों की अवैध बिक्री करने के आरोप में पुलिस दो लोगों के खिलाफ मामले दर्ज कर चुकी है। पिछले साल गांव मुगलमाजरा की पटाखा फैक्टरी में अचानक आग लगने से नौ लोगों की जान चली गई थी। इतना ही नहीं शहर के हांसी रोड़ क्षेत्र की कालोनी में पटाखा विस्फोट होने के कारण पिता नरेश कुमार व उसकी पुत्री समेत तीन लोगों की जान चली गई थी। दोनों मामलों के बाद पटाखों को लेकर लोगों में दहशत थी। इतना ही नहीं वर्ष 2001 में सेक्टर 12 के पटाखा बाजार में आग लगने से करोड़ों का नुकसान हो गया था। कई साल पूर्व नगर निगम कार्यालय के पिछवाडे़ में पटाखों के कारण दुकानों में आग लग गई थी। दुकान में बंद होने के कारण कई लोगों की मौत हो गई थी। इसके बावजूद लोग सबक नहीं ले रहे हैं।