फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   चौटाला ने कांग्रेस पर बोला हमला

चौटाला ने कांग्रेस पर बोला हमला

Tue, 30 Oct 2012 12:00 PM IST
Karnal
Karnal Updated Tue, 30 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
कैथल। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश चौटाला ने सोमवार को इनेलो विधायक रामपाल माजरा के निवास पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार पर जमकर हमला बोला। चौटाला ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल से कांग्रेस को कोई लाभ मिलने वाला नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अपने लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए फेरबदल किया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि आज देश में कानून व्यवस्था का नजारा सबके सामने हैं। प्रदेश की कांग्रेस सरकार के साढ़े सात साल के शासनकाल में लगभग 2600 बच्चों का अपहरण हुआ, लेकिन पुलिस आज तक अधिकतर मामलों को ट्रेस नहीं कर पाई है। बीते दिन पानीपत में भी एक बच्चे का अपहरण हुआ। पुलिस ने अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार करने का दावा किया, लेकिन आज आरोपियों के नाम का खुलासा नहीं हो पाया। चौटाला ने कहा कि प्रदेश में महिलाएं भी सुरक्षित नहीं है। अगर किसी का मर्डर भी हो जाए तो पीड़ित पक्ष को पुलिस में रिपोर्ट लिखवाने के लिए थाने का घेराव करना पड़ता है। चौटाला ने बताया कि एक माह में 18 से अधिक दुराचार की घटनाएं घट चुकी हैं। इतना ही नहीं, सरकार के कई विधायक और मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त है। उन्होंने कांग्रेस नेताओं के मारुति कांड में विपक्ष की साजिश के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि सरकार अपनी नाकामी छिपाने के लिए विपक्ष पर झूठे आरोप लगा रही ह्रै।
विज्ञापन

उन्होंने एक नवंबर को रेवाड़ी में स्व. ताऊ देवीलाल की जयंती पर होने वाली रैली में एनडीए और यूपीए सहित कई घटक दलों के नेता भाग लेंगे। इसमें शरद यादव, फारूख अब्दुल्ला, पूर्व जनरल वीके सिंह सहित कई जानी-मानी हस्तियां पहुंचेंगी। इस अवसर पर इनेलो विधायक रामपाल माजरा, जिला प्रभारी आसा सिंह, जिला अध्यक्ष कैलाश भगत, पूर्व विधायक लीलाराम, नक्षत्र सिंह मल्हान, धर्मवीर केमिस्ट, धर्मपाल छौत, पारस मित्तल, रोशन सिरटा, बलराज नौच, बलवान कोटड़ा, मनजीत डोरा, सतबीर गोपेरा एडवोकेट, महावीर पट्टी अफगान सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed