फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   99.77 percent students pass, students dissatisfied with marks will be able to give exam after 16

99.77 फीसदी विद्यार्थी पास, अंकों से असंतुष्ट विद्यार्थी 16 के बाद दे सकेंगे परीक्षा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
99.77 percent students pass, students dissatisfied with marks will be able to give exam after 16
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। लंबे इंतजार के बाद सीबीएसई ने भी कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। जिसमें जिले का परीक्षा परिणाम 99.77 प्रतिशत रहा है। कोरोना के कारण इस बार बोर्ड की ओर से परीक्षाएं आयोजित नहीं की गई थी। ऐसे में बिना परीक्षा लिए परिणाम जारी करते हुए विद्यार्थियों को उत्तीर्ण किया गया है, जो विद्यार्थी बोर्ड के इस परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, वे 16 अगस्त के बाद आयोजित होने वाली परीक्षाओं में हिस्सा ले सकते हैं।
2020-21 के लिए जिले के 120 सीबीएसई स्कूलों से कक्षा 10वीं की परीक्षा के लिए 9069 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 9049 विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम बोर्ड की ओर से जारी किया गया है। महज 20 विद्यार्थियों का परिणाम रुका है। इन विद्यार्थियों के परीक्षा परिणाम में आरएलए यानी रिजल्ट लेट लिखा गया है। पिछली बार से डेढ़ प्रतिशत ज्यादा परीक्षा परिणाम जारी हुआ है। ज्यादातर विद्यार्थियों के इस बार 80 प्रतिशत से अधिक अंक हैं, ऐसे में विद्यार्थियों के बेहतर परीक्षा परिणाम देखकर चेहरे खिले हैं। -ब्यूरो
विज्ञापन

2019 के मुकाबले 3.77 प्रतिशत बढ़ा परिणाम
सीबीएसई कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम हर बार शानदार रहता है। 2019 में जब सभी विषयों की परीक्षाएं हुई थी, उस समय 96 प्रतिशत परीक्षा परिणाम था। 2020 में कुछ विषयों की परीक्षाएं हुई तो परिणाम 98 प्रतिशत रहा। इस बार बिना परीक्षाओं के परिणाम 99.77 प्रतिशत रहा। यानी 2019 के मुकाबले 3.77 प्रतिशत परिणाम बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वर्ष यह रहा परिणाम
वर्ष परिणाम प्रतिशत में
2021 99.77
2020 98
2019 96
2018 98
2017 97
99.77 प्रतिशत परिणाम रहा है। जिनका परिणाम रुका है, वे विद्यार्थी बोर्ड से संपर्क कर सकते हैं। 16 अगस्त से 20 सितंबर के बीच कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं बोर्ड की ओर से आयोजित की जाएंगी, जो विद्यार्थी परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, वे इन परीक्षाओं में हिस्सा ले सकते हैं।
-डॉ. राजन लांबा, अध्यक्ष, सहोदय स्कूल कांप्लेक्स करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed