फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   98 thousand rupees extorted from CPWD officer by making video

Karnal News: वीडियो बनाकर सीपीडब्ल्यूडी अफसर से ऐंठे 98 हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 02:49 AM IST
विज्ञापन
98 thousand rupees extorted from CPWD officer by making video
- आरोपी युवती ने अधिकारी के नहारे समय किया वीडियो काॅल और बना ली वीडियो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करनाल। केंद्रीय लोकनिर्माण विभाग के एक अधिकारी की वीडियो बनाकर एक युवती ने 98 हजार 200 रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद भी युवती ने अधिकारी से वीडियो वायरल करने की धमकी देकर और रुपये मांगने शुरू कर दिए। परेशान होकर अधिकारी ने सिविल लाइन थाना पुलिस को शिकायत दी है।

सिविल लाइन थाने में सीपीडब्ल्यूडी के एक अधिकारी ने दी शिकायत में बताया कि सात जुलाई को वह अपने कार्यालय में बैठा था, तभी अचानक एक वीडियाे कॉल आई। जिसमें एक युवती अश्लील हरकत कर रही थी। उसने फोन काट दिया। दोपहर 12 बजे उसके पास फिर से युवती अश्लील संदेश भेजने लगी। घर जाने के बाद रात करीब आठ बजे वह शौचालय में शॉवर से नहाने लगा, तभी उस युवती की फिर वीडियो कॉल आ गई। जैसे ही उसने वीडियो कॉल उठाई उसकी और अपनी वीडियो बना ली। उसे एडिट कर कुछ देर बाद उसके व्हाट्सएप पर भेज दिया और वायरल करने व केस दर्ज करने की धमकी देकर उससे रुपये मांगने लगी।
विज्ञापन

अधिकारी ने शिकायत में बताया कि उसके कुछ देर बाद उसके पास एक अनजान नंबर से फोन आया और उसने खुद को डीएसपी सुनील दत्त दुबे बताया। कहा कि आपके नाम से एक अश्लील वीडियो उसके पास आई है। अगर वह वीडियो रुकवानी है और केस से बचना है तो एक यू-ट्यूबर का नंबर देकर एक लाख रुपये की मांग की। उसने डरकर पहले 50 हजार 200 रुपये और दूसरी बार में 48 हजार रुपये दे दिए, लेकिन उसके बावजूद उसने फिर से उसे तंग करना शुरू कर दिया। फिर उसने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपी युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वहीं, मामले की जांच शुरू कर दी है।

ललित कुमार, थाना प्रभारी, सिविल लाइन, करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed