फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   95 new corona positive arrived, women died

कोरोना के 95 नए केस आए, महिला की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
95 new corona positive arrived, women died
रोज बढ़ रहे कोरोना के मामलों से लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है। वीरवार को जहां 95 नए मामले आए। वहीं एक कोरोना संदिग्ध महिला की मौत हो गई। मौत का कारण कोरोना था या कुछ और स्वास्थ्य विभाग जांच कर रहा है। नए सामने आए मामलों में 22 विद्यार्थी भी शामिल हैं, इनमें 11 श्रद्धानंद अनाथालय के बच्चे हैं। ऐसे में जिले में कोरोना के एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 731 हो गई है। वहीं राहत की बात यह है कि नए साल में पहली बार एक साथ 65 मरीजों ने वीरवार को कोरोना से जंग जीती है। कोरोना से बचाव को लेकर चल रहे वैक्सीनेशन में भी बुजुर्ग उत्साह दिखा रहे हैं। जबकि हेल्थ वर्कर और फ्रंट लाइन वर्कर टीकाकरण कराने से बच रहे हैं। सिविल सर्जन की रिपोर्ट के अनुसार जिले में अब तक कोरोना से संदिग्ध 246713 के सैंपल लिए गए। इनमें से 12570 मामले पॉजिटिव मिले और 11678 मरीज ठीक होकर घर चले गए हैं। कोरोना से 161 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

संक्रमित मरीजों में पुलिस और बैंक कर्मी भी शामिल
नए आए 95 मामलों में 22 विद्यार्थियों में पार्थ पब्लिक स्कूल घरौंडा, दिल्ली हैरीटेज स्कूल, दयाल सिंह स्कूल और प्रताप स्कूल का एक-एक छात्र, दयाल सिंह स्कूल की महिला टीचर भी शामिल है। इसके अलावा तीन पुलिसकर्मी, तीन बैंक कर्मी, एक एलआईसी का कर्मचारी, सिविल अस्पताल इंद्री का कंप्यूटर ऑपरेटर, एनडीआरआई का वैज्ञानिक, एक सीए, एक लिबर्टी का कर्मचारी, चार किसान और 10 गृहिणियां भी कोरोना पॉजिटिव पाई गईं।
विज्ञापन

टीकाकरण : 69 केंद्रों पर 7918 ने लगवाई पहली डोज
वीरवार को 69 केंद्रों पर जिले में कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। 7918 ने पहली और 120 ने दूसरी डोज लगवाई। बुजुर्गों का खासा उत्साह दिखाई दिया। 7476 बुजुर्गों ने कोरोना का टीका लगवाया। जबकि 75 हेल्थ केयर वर्कर पहली और 69 दूसरी डोज लगवाने पहुंचे। इसी तरह फ्रंट लाइन वर्कर्स की श्रेणी में शामिल 26 कर्मचारियों ने पहली और 51 ने दूसरी डोज लगवाई। सबसे ज्यादा निगदू पीएचसी पर टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

95 नए मामले आए हैं। हमें सतर्क रहने की जरूरत है। बाहर निकलें तो मास्क जरूर पहनें। कोरोना की वैक्सीन भी सभी को लगवानी चाहिए। जो बिना मास्क घर से निकलेगा उसका 500 रुपये का चालान किया जाएगा।
-निशांत कुमार यादव, डीसी करनाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed