{"_id":"609845d68ebc3edcb67fb6ff","slug":"93-new-corona-possitive-arrived-badagaon-sealed-karnal-news-knl69473657","type":"story","status":"publish","title_hn":"93 संक्रमित मिलने पर बड़ा गांव सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
93 संक्रमित मिलने पर बड़ा गांव सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के बाद अब गांव में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। संक्रमण के मामले बढ़ने पर रविवार को प्रशासन की ओर से बड़ा गांव को मैक्रो कंटेंनमेंट जोन घोषित कर उसे एक सप्ताह के लिए सील कर दिया गया है। इस गांव में 93 पॉजिटिव केस मिले थे और 3 लोगों की मौत हो गई थी। फिलहाल इस गांव में 142 एक्टिव केस हो गए हैं। यदि हम पूरे जिले की बात करें तो रविवार को 643 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं, जबकि स्वास्थ्य विभाग के अनुसार आठ लोगों की मौत हो गई है। वहीं दूसरी ओर 12 कोरोना संक्रमित मृतकों का कोविड-19 के तहत संस्कार किया गया। राहत की बात है कि रविवार को 545 मरीज ठीक होकर घर गए हैं। कोरोना के खतरे को देखते हुए सरकार ने लॉक डाउन को एक सप्ताह और बढ़ा दिया है।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट धर्मवीर ने बताया कि बड़ा गांव में कोरोना पॉजिटिव के केस अधिक मिलने पर इसे मैक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। एसएमओ संदीप अबरोल ने बताया कि बड़ा गांव में पहले कोरोना पॉजिटिव के 40 मामले सामने आए थे। इसके बाद गांव में सैंपलिंग का काम शुरू किया गया। इस दौरान 150 सैंपल लिए गए, जिनमें 53 पॉजिटिव केस सामने आए। ऐसे में बड़ा गांव में 93 पॉजिटिव मामले मिले हैं। फिलहाल गांव में स्वास्थ्य विभाग की 4 टीमें लोगों के सैंपल ले रही हैं। रविवार को भी 49 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। ऐसे में अभी तक बड़ागांव में 142 एक्टिव केस हैं। कुंजपुरा थाना प्रभारी मनीष ने बताया कि गांव को चारों तरफ से सील कर दिया गया है। पुलिस कर्मचारी गांव में तैनात हैं। लोगों से अपील है कि वह बेवजह गांव से बाहर न निकलें और प्रशासन का सहयोग करें।
विदित हो कि अभी तक जिले में 329055 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 296033 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है और 32880 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें से 27097 मरीज ठीक होकर घर चले गए, जबकि अभी 5439 एक्टिव केस हैं। अब तक कुल 344 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।
विज्ञापन
असंध में शुरू हुआ 20 बेड का कोविड अस्पताल, 7 मरीज दाखिल
असंध। असंध शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की सुविधा के लिए 20 बेड का कोविड केयर सेंटर खोलने की मंजूरी मिल गई है। रामप्रकाश मेमोरियल अस्पताल को कोविड केयर सेंटर में बदल दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग के एसएमओ डॉ. जयपाल चहल ने अस्पताल का दौरा किया और यहां की सुविधाओं का निरीक्षण किया। रविवार को पहले दिन कोविड के 7 मरीज अस्पताल में पहुंचे हैं।
डोर-टू-डोर अभियान चलाकर वार्ड-1 से लिए 250 सैंपल
इंद्री। शहर स्थित वार्ड-1 में स्वास्थ्य विभाग ने डोर टू डोर अभियान के तहत 250 लोगों के कोरोना सैंपल लिए, जिनमें से 3 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। इन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया है। बता दें कि वार्ड 1 में कोरोना मरीजों की संख्या 25 के करीब है। जिन्हें देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने डॉ पंकज कांबोज की निगरानी में टीम का गठन कर सभी वार्डवासियों के कोरोना सैंपल लेने के निर्देश जारी किए थे। इस मौके पर सविता, आजाद, दीपक शर्मा, दीपक कुमार, रविंद्र, विकास, सुशील कुमार और धर्मेंद्र सिंह आदि टीम के सदस्य मौजूद रहे।
तीन दिन बाद लिए जाएंगे परिवार के सदस्यों के सैंपल
डॉ पंकज कांबोज ने बताया कि वार्ड 1 में 3 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्रशिक्षित टीम द्वारा आगामी 10 दिनों तक इनका रूटीन चेकअप किया जाएगा। इसके अलावा तीन दिन बाद परिवार के अन्य सदस्यों के सैंपल लिए जाएंगे। उन्होंने लोगों से मास्क पहनने और बिना काम घर से बाहर नहीं निकलने की अपील की है।