फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   92.77% pass in 10th and 91.17% pass in 12th

Karnal News: दसवीं में 92.77 व 12वीं में 91.17% पास

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 03:14 AM IST
विज्ञापन
92.77% pass in 10th and 91.17% pass in 12th
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

करनाल। सीबीएसई ने मंगलवार को 12वीं और 10वीं का परीक्षा परिणाम जारी किया। जिले में 10वीं के 92.77 और 12वीं के 91.17 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। परीक्षा परिणाम में पिछली बार इजाफा हुआ है। गत वर्ष की तुलना में इस बार 10वीं का 0.61 तो 12वीं का 0.91 फीसदी पास प्रतिशत बढ़ा है।
हरियाणा बोर्ड के नतीजे घोषित होते ही दोपहर करीब 12 बजे सीबीएसई ने भी 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए। जबकि दोपहर दो बजे के बार 10वीं का परिणाम भी जारी कर दिया गया। ऐसा लगातार चौथी बार हुआ है कि सीबीएसई ने एक साथ नतीजे जारी किए हैं।
विज्ञापन

इस बार भी जिले में टॉपर घोषित नहीं किया है। बड़ी बात यह भी है कि कोई फेल नहीं हुआ है। दोनों कक्षाओं के मिलाकर 1677 विद्यार्थियों की कंपार्टमेंट है। गत वर्ष 10वीं का परीक्षा परिणाम 92.16 प्रतिशत व 12वीं का 90.26 प्रतिशत रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहतर परीक्षा परिणाम देख विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों में खुशी है। कक्षा 10वीं में 10107 और 12वीं में 9184 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है। विद्यार्थियों ने मिठाइयां बांट खुशी का इजहार किया। वहीं कई स्कूलों में भी जश्न का माहौल रहा। बेहतर प्रदर्शन इस बार भी बेटियों ने ही किया है, अव्वल रहने वालों में बेटियां ज्यादा हैं। विदित हो कि जिले के 126 सीबीएसई स्कूलों के विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी।

सीबीएसई के जिला समन्वयक डॉ. राजन लांबा ने बताया कि परिणाम जारी होने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट ऑनलाइन देख सकते हैं, लेकिन यह केवल अस्थायी है।
मूल मार्कशीट के लिए छात्रों को अपने स्कूल से संपर्क करना होगा। आगे की पढ़ाई या किसी भी आधिकारिक कार्य के लिए ओरिजिनल मार्कशीट आवश्यक होती है।
बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं में विषयों में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले शीर्ष छात्रों को मेरिट प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा से बचने के लिए कोई मेरिट सूची या डिवीजन नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed