फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   एक दोस्त ने चाकू से दो दोस्तों को किया घायल, 24 घंटे बाद भी पुलिस को नहीं है खबर

एक दोस्त ने चाकू से दो दोस्तों को किया घायल, 24 घंटे बाद भी पुलिस को नहीं है खबर

Thu, 14 Mar 2019 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
एक दोस्त ने चाकू से दो दोस्तों को किया घायल, 24 घंटे बाद भी पुलिस को नहीं है खबर
करनाल। कुंजपुरा रोड पर अशोका नर्सरी के समीप मंगलवार देर शाम को एक दोस्त ने अपने दो दोस्तों पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया। आस-पास के लोग उन घायल छात्रों को सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में लेकर गए और वहां उनका उपचार कराया। इस वारदात को हुए 24 घंटे बीत चुके हैं, लेकिन सेक्टर-9 चौकी प्रभारी का कहना है कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है और न ही उनके पास अस्पताल से कोई रुका आया है। इससे साफ पता चलता है कि जिला पुलिस कितनी गंभीर है।
विज्ञापन

मंगलवार शाम को पंडित चिरंजी लाल कॉलेज में बीए में पढ़ने वाले दो विद्यार्थी अपने दोस्त के साथ कुंजपुरा रोड पर अशोक नर्सरी के समीप आए थे। इनमें से एक कुटेल का और दूसरा कैरवाली का रहने वाला है। तीसरा युवक लालुपुरा का रहने वाला है। किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। कैरवाली निवासी युवक ने लालुपुरा निवासी युवक पर चाकू से हमला कर दिया और इस दौरान कुटेल निवासी युवक भी घायल हो गया। सेक्टर-9 चौकी प्रभारी धर्मपाल का कहना है कि चाकू के मामले में उन्हें कोई जानकारी नहीं मिली है और न ही कोई शिकायत आई है। अस्पताल से रुका भी नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed