फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   लोकसभा चुनाव : संगठन मजबूती को बूथ के बाद अब पन्ना प्रमुखों के दम पर ताल ठोकेगी भाजपा

लोकसभा चुनाव : संगठन मजबूती को बूथ के बाद अब पन्ना प्रमुखों के दम पर ताल ठोकेगी भाजपा

Wed, 13 Mar 2019 12:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव : संगठन मजबूती को बूथ के बाद अब पन्ना प्रमुखों के दम पर ताल ठोकेगी भाजपा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। लोकसभा चुनावों की तिथि घोषित होते ही भारतीय जनता पार्टी अलर्ट मोड में आ गई है। मेयर चुनाव में बूथ प्रमुख के माध्यम से पांचों शहरों में जीत का परचम लहरा चख चुकी भाजपा इस बार भी जीत के झंडे गाड़ने की रणनीति बना रही है।
भाजपा ने लोकसभा चुनाव के बाद इस बार बूथ प्रमुख से भी आगे प्रति पन्ना प्रमुख (एक बूथ में जितने वोटरों की लिस्ट है, एक पेज पर जितने वोटर) बनाने का फैसला लिया है। एक बूथ के एक पेज के वोटरों को साधने की जिम्मेदारी पन्ना प्रमुख की होगी और पन्ना प्रमुख बूथ प्रमुख को रिपोर्ट करेगा। इसी प्रकार बूथ प्रमुख आगे तक रिपोर्ट करेंगे। इसके लिए भाजपा ने करनाल और पानीपत की मेयर समेत पानीपत और करनाल के सभी विधायकों को इसके लिए टारगेट दिए गए हैं। सभी को 20 मार्च तक एक-एक बूथ पर एक-एक पन्ना प्रमुख बनाकर लिस्ट देने को कहा गया है। इसके बाद भाजपा नेता पन्ना प्रमुख के साथ बैठक करेंगे और बाद में इसको लेकर फीडबैक भी लेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को करनाल लोकसभा के प्रभारी राज्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चुनाव को लेकर करनाल और पानीपत के भाजपा विधायकों और नेताओं की बैठक ली। सेक्टर-14 स्थित श्री कृष्णा मंदिर में हुई इस बैठक में दोनों शहरों की मेयर और दोनों ही शहरों के भाजपा जिलाध्यक्ष भी मौजूद रहे। दोपहर 12.30 बजे से लेकर 2.30 बजे तक चली इस बैठक में जीत सुनिश्चित करने को लेकर सभी से एक-एक करके सुझाव लिए गए। साथ ही बूथ प्रमुख से भी आगे एक बूथ पर एक-एक पन्ने (पेज) का प्रमुख बनाने की बात कही गई। इतना ही नहीं सभी को अपने अपने हलकों में बूथ वाइज प्रमुख और फिर पन्ना प्रमुख बनाकर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए। आगामी 20 मार्च तक सभी नेता अपने अपने हलके के अंतर्गत आने वाले बूथों के पन्ना प्रमुख के नाम और नंबर लेकर उनकी रिपोर्ट देंगे। बैठक में हर हाल में बूथ स्तर पर और मजबूती को लेकर सुझाव दिए गए, ये उसी रणनीति के तहत लिया गया फैसला है। बूथ प्रमुख पन्ना प्रमुखों के ऊपर रहेगा और उनको निर्देश देगा, साथ ही हर पेज पर आने वाले वोटरों को साधने की जिम्मेदारी पन्ना प्रमुखों की होगी। बैठक में सभी विधायकों और मेयर समेत नेताओं से जीत को लेकर सुझाव भी लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में मंत्री, विधायक व मेयर रहे शामिल
बैठक में करनाल नगर निगम की मेयर रेणू बाला गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद, इंद्री से विधायक खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री कर्ण देव कांबोज, नीलोखेड़ी के विधायक भगवानदास कबीरपंथी, घरौंडा से विधायक हरविंद्र कल्याण, असंध के एमएलए बख्शीश सिंह विर्क, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सुखिजा, लोकसभा सहसंयोजक जगदेव पाढ़ा मौजूद रहे। वहीं, पानीपत की मेयर अवनीत कौर, पानीपत भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रमोद विज, रोडवेज मंत्री कृष्ण पंवार, विधायक रोहिता रेवड़ी, महिपाल ढांडा मौजूद रहे।


टिकट की दौड़ में कई
करनाल लोकसभा से टिकट को लेकर भाजपा में नामों की लंबी फेहरिस्त है। इनमें मेनका गांधी से लेकर अरूण जेटली तक के नाम चल रहे हैं। इसी प्रकार, प्रदेश के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, एडवोकेट वेदपाल, पूर्व उद्योग मंत्री शशिपाल मेहता, चंद्रप्रकाश कथूरिया, भारत भूषण कपूर, प्रो. दिनेश कौशिक आदि के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed