फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   मांगें पूरी नहीं की गई तो 22 फरवरी को आंदोलन करेंगे पैक्स कर्मचारी

मांगें पूरी नहीं की गई तो 22 फरवरी को आंदोलन करेंगे पैक्स कर्मचारी

Mon, 18 Feb 2019 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
मांगें पूरी नहीं की गई तो 22 फरवरी को आंदोलन करेंगे पैक्स कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। सातवां वेतन आयोग लागू करने और पैक्सों में किसानों की तीन लाख तक किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बनाने आदि मांगों को लेकर हरियाणाभर के पैक्स कर्मचारी करनाल में इकट्ठा होंगे। राज्य स्तरीय प्रदर्शन करते हुए सीएम आवास का घेराव करेंगे। रविवार को कर्मचारी नेताओं ने कई क्षेत्रों के दौरे कर कर्मचारियों से संपर्क किया। पैक्स कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान भगवंत शर्मा और उपप्रधान कुलदीप राणा ने कहा कि सरकार कर्मचारियों से वादाखिलाफी करके उन्हें परेशान कर रही है। कई दौर की वार्ता के बावजूद आज तक एक मांग भी लागू नहीं किया गया। शांतिपूर्ण तरीके से बार-बार सरकार से मांगें स्वीकार करने का आग्रह किया गया है। अब कर्मचारियों का गुस्सा बढ़ता जा रहा है और यह गुस्सा राज्य स्तरीय प्रदर्शन में फूटेगा। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने 21 फरवरी तक संगठन की मांगों को नहीं लागू किया गया तो 22 फरवरी को बड़ा विरोध प्रदर्शन करनाल में होगा। इसके बाद भी सरकार नहीं जागी तो 25 फरवरी से पंचकूला में रजिस्ट्रार कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया जाएगा। कर्मचारी 21 फरवरी को संसद कूच में भी बढ़चढ़ कर शामिल होंगे। मुख्य मांगों में छठे वेतन आयोग की कमियों को दूर करके सातवां वेतन आयोग लागू करना तथा रजिस्ट्रार सहकारी समितियां द्वारा बनाई गई कमेटी की रिपोर्ट लागू करना। सहकारी बैंक में पुरानी पदोन्नति बहाल करना आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed