{"_id":"5a4142694f1c1b0d698c42c3","slug":"91514226281-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा कर रही है झूठ की राजनीति: गोगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा कर रही है झूठ की राजनीति: गोगी
Updated Mon, 25 Dec 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा कर रही है झूठ की राजनीति: गोगी
अमर उजाला ब्यूरो
जुंडला।
प्रजापत धर्मशाला में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव शमशेर सिंह गोगी ने शिरकत की। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता गोगी ने क्रिसमिस और गुरु गोविंद सिंह प्रकाशोत्सव की शुभकामनाएं दी। वहीं सभा में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने रविवार को सीमा पर शहीद हुए जवान परगट सिंह को भी श्रद्धांजलि दी। गोगी ने गुजरात चुनाव में कांग्रेस के बढ़े वोट प्रतिशत को राहुल गांधी की अगुवाई व कड़े संघर्ष का नतीजा बताते हुए कहा कि प्रत्येक कांग्रेसी पार्टी के सच्चे सिपाही हैं और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए प्रयासरत हैं। कांग्रेसी नेता गोगी ने कहा कि भाजपा झूठ की राजनीति करती है और सता प्राप्त करने के लिए वह कहीं तक भी जा सकती है। उन्होंने कहा कि पार्टी की तरफ अगर असंध हलका की सेवा करने का मौका मिला तो हलके को विकास के मामले में सिरमौर बनाने का काम करेंगे। इस अवसर पर कांग्रेसी नेता रमेश कांबोज, कुलदीप सिंह, राकेश राणा, जसवंत सिंह पन्नू, राजबीर कतलाहेड़ी, पालेराम मंजूरा, कृष्ण नरवाल, अरुण, पंच मलविंद्र सिंह, ईश्वर कश्यप, हरभजन सिंह अलीपुर, बलदेव सिंह अलीपुर, गुरनाम सिंह, कैप्टन ताराचंद, जतिन्द्र चोपड़ा, राजिंद्र मलिक, कश्मीर सिंह अलीपुर विरांन, बलवान कुड़लान, जगदीश बजीदा, डॉ. विजय गोयल, सुभाष हथलाना, सुरजीत राणा, केहर सिंह, बाबूराम पहलवान आदि मौजूद रहे।