{"_id":"5a32bffd4f1c1bd9798c29d6","slug":"91513275389-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धुंध और ठंड से जनजीवन प्रभावित : वाहनों की स्पीड पर लगे ब्रेक, रेलगहाड़ियां तीन घंटे तक लेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धुंध और ठंड से जनजीवन प्रभावित : वाहनों की स्पीड पर लगे ब्रेक, रेलगहाड़ियां तीन घंटे तक लेट
Updated Thu, 14 Dec 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धुंध और ठंड से जनजीवन प्रभावित : वाहनों की स्पीड पर लगे ब्रेक, ट्रेनें घटों लेट
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल।
पहाड़ों में हुई बर्फबारी के बाद बढ़ी ठंड और धुंध से जिलेभर में जनजीवन प्रभावित हो गया है। धुंध की वजह से सुबह के समय दृश्यता काफी कम रही। सड़कों पर लोग वाहनों की लाइट चलाकर ड्राइव करते नजर आए। साथ ही धुंध के कारण ट्रेनों के पहिए पर भी ब्रेक लग गए। धुंध के चलते जहां पांच ट्रेन 2-3 घंटे देरी से पहुंची, वहीं ज्यादा देरी से चलने के कारण शहीद एक्सप्रेस को रद्द कर दिया गया। आने वाले दिनों में भी धुंध ट्रेनों के संचालन का शेड्यूल बिगाड़ सकती है। इसके साथ ही रोडवेज की बसों का भी शेड्यूल गड़बड़ा गया है। ठंड और धुंध के कारण बसें गंतव्य तक देरी से पहुंच रही हैं, इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
धुंध के साथ 10 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से शीत लहर चलने से ठंड का असर भी बढ़ा है। सुबह धुंध रही, दोपहर 12 बजे के बाद मौसम थोड़ा साफ हुआ, लेकिन हल्की धुंध पूरे दिन छाई रही। गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 12.0 और न्यूनतम 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे लोगों की कंपकंपी छूट गई। धुंध की वजह सबसे ज्यादा परेशानी दूर जाने वाले यात्रियों को उठानी पड़ी। यात्री सुबह से ही रेलवे स्टेशन पर पहुंच गए थे, लेकिन जब ट्रेनों के दो से तीन घंटों तक लेट होने की सूचना मिली तो सभी को मायूस होकर स्टेशन पर ही इंतजार करना पड़ा। वहीं ट्रेनों के स्टेशन पहुंचते ही यात्रियों में चढ़ने की मारामारी शुरू हो गई। ट्रेनों के लेट होने से हुई भीड़ के कारण जहां अधिकतर ट्रेन में चढ़ नहीं पाए। भीड़ के कारण स्टेशन पर यात्रियों में कहासुनी और धक्कामुक्की होती रही। आलम यह था कि टॉयलेट की खिड़की से यात्री रेलगाड़ियों में चढ़े। कुछ लोग इसके बाद भी ट्रेनों में नहीं चढ़ पाए और उन्हें दूसरे वाहनों का सहारा लेना पड़ा। आने वाले दिनों में भी धुंध बढ़ने की संभावना है। ऐसे में ट्रेनों का संचालन काफी प्रभावित होगा।
ट्रेन देरी से चलने के कारण शौचालय और खिड़कियों में लटके यात्री
ट्रेन देरी से चलने के कारण रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की संख्या बढ़ गई। लोगों को जब दरवाजे से चढ़ने की जगह नहीं मिली तो खिड़की और शौचालय में चढ़ने की कोशिश की। वहीं कुछ यात्री ऐसे थे जोकि कड़ाके की ठंड के बावजूद खिड़कियों में लटके रहे। किसी भी ट्रेन में पैर तक रखने की जगह भी दिखाई नहीं दी। ट्रेन कोच में बने शौचालयों में खड़े होकर भी लोगों ने सफर किया। यात्री राजीव कुमार, अमन देव, मोनिका ने बताया कि धुंध के कारण गाड़ियां लेट रही हैं, इससे परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
भीड़ के कारण कटी कई लोगों की जेब
ट्रेन लेट होने से स्टेशन पर हुई भीड़ का फायदा जेबतराशों ने उठाया। भीड़ के कारण चोरों ने कई लोगों की जेब तराशकर हजारों रुपये की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित सुशील कुमार ने बताया कि वह कटिहार का रहने वाला है और यहां मजदूरी करता है। वह जरूरी काम के लिए घर कटिहार जा रहा था। स्टेशन पर ज्यादा भीड़ में किसी ने उसकी जेब काटकर चार हजार रुपये की राशि उड़ा ली। पीड़ित ने बताया कि इसके साथ ही उसकी जेब से मोबाइल भी निकाला है। पीड़ित ने बताया कि गांव जाने के लिए उसने आज ही अपने मालिक से चार हजार रुपये लिए थे। वह स्टेशन पर सुबह से ट्रेन का इंतजार कर रहा था। दोपहर को अचानक किसी ने उसकी जेब काटकर पैसे और मोबाइल चुरा लिया। इसी तरह कई अन्य लोगों की जेब भी कटी हैं।
कौन सी ट्रेन रही कितनी लेट
ट्रेन का नाम : देरी घंटों में
शहीद एक्सप्रेस : रद्द
बठिंडा एक्सप्रेस : 3 घंटे
सचखंड एक्सप्रेस : 2 घंटे
इंटरसिटी एक्सप्रेस : 3 घंटे 40 मिनट
पश्चिम एक्सप्रेस : 40 मिनट