फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   मूनक में डेंगू से छात्रा की मौत

मूनक में डेंगू से छात्रा की मौत

Sun, 19 Nov 2017 12:43 AM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
मूनक में डेंगू से छात्रा की मौत
मूनक में डेंगू से छात्रा की मौत
विज्ञापन

बल्ला। क्षेत्र में डेंगू व वायरल का कहर जारी है। मूनक गांव में वाल्मीकि मंदिर के पास शनिवार को संदिग्ध डेंगू से नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा की मौत हो गई। ग्रामीण क्षेत्र में मरीजों की लगातार बढ़ रहे केसों से लोगों में दहशत बनी हुई है। मौसम में बदलाव होने के बावजूद डेंगू व वायरल मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही। सिविल व निजी अस्पतालों में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। शनिवार सुबह मूनक गांव में 15 वर्षीय छात्रा कोमल की संदिग्ध डेंगू से मौत हो गई। मृतक छात्रा के परिजनों ने बताया कि उसे दो से बुखार आ रहा था। उपचार के लिए करनाल के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां चिकित्सकों ने डेंगू होने की पुष्टि की। छात्रा के प्लेटलेट्स भी लगातार गिरते गए। इस कारण शनिवार को उसकी मौत हो गई, हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की है। गांव में अमर सिंह, राकेश, विनोद को भी डेंगू की शिकायत है। इस संबंध में घरौड़ा के एसएमओ कुलबीर सिंह का कहना है कि डेंगू व वायरल को लेकर विभाग सतर्क है। मूनक में डेंगू से हुई छात्रा की मौत का मामला उनके सज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed