फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   एग्री इंस्पेक्टर आत्महत्या मामले में सोनीपत में धरने देंगे असन्ध के लोग

एग्री इंस्पेक्टर आत्महत्या मामले में सोनीपत में धरने देंगे असन्ध के लोग

Sun, 11 Jun 2017 11:52 PM IST
Updated Sun, 11 Jun 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
एग्री इंस्पेक्टर आत्महत्या मामले में सोनीपत में धरने देंगे असन्ध के लोग
एग्रो इंस्पेक्टर आत्महत्या मामले में सोनीपत में धरने देंगे असंध के लोग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
असंध। एग्रो इंस्पेक्टर आत्महत्या मामले को लेकर असन्ध के सालवन मार्ग पर क्षेत्र के जाट समुदाय के लोगों की एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में जाट समुदाय के लोगों ने भारी संख्या में भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता बस्सी निवासी तेजबीर सिंह ने की। इसमें सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि क्षेत्र के लोग भी मृतक सुभाष के परिजनों के साथ सोनीपत में धरने पर बैठेंगे और मामले के सभी आरोपियों को गिरफ्तार करवा कर ही दम लेंगे। इस दौरान तेजबीर सिंह व सतपाल बैनीवाल ने बताया कि इस मामले में सरकार व प्रशासन सभी आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने अभी तक असंध के विधायक व सीपीएस से इस्तीफा नहीं लिया है, जिससे साफ पता चलता है कि यह सब सरकार के इशारे पर हो रहा है, मुख्यमंत्री को चाहिए कि वह असंध विधायक से तुरंत इस्तीफा लेकर मामले की जांच सीबीआई से करवाये और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी करवाये। साथ ही उन्होंने कहा कि असंध क्षेत्र के लोग अभी सोनीपत में जारी धरने में शामिल हो रहे हैं, अगर जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो असंध में भी धरना शुरू किया जाएगा, अगर फिर भी गिरफ्तारी नहीं तो सड़कों पर उतरने में भी देर नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed