फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   90 thousand withdrawn from the account by scanning the QR code

क्यूआर कोड स्कैन कर खाते से निकाले 90 हजार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 03:03 AM IST
विज्ञापन
90 thousand withdrawn from the account by scanning the QR code
करनाल। क्यूआर कोड स्कैन कर खाते से 90 हजार निकालने का मामला सामने आया है। गांव नेवाल वासी पंचम लाल ने थाना कुंजपुरा को दी शिकायत में बताया कि 22 सितंबर को उसके पास फोन आया और कहा कि मैं कौशिक बात कर रहा हूं, जो कि उसके दोस्त का नाम है। उसने कहा कि उसको उसके खाते में 20 हजार डलवाने हैं तो वो अपना पेटीएम या फोन पे से क्यूआर कोड स्कैन कर भेज दें। उसने उसके कहे के अनुसार फोन पे का क्यूआर कोड स्कैनर भेज दिया। इसके बाद उसके बैंक खाते से 10-10 हजार करके नौ ट्रांजेक्शन से 90 हजार रुपये कट गए। उसके बाद फिर से उसका फोन आया और कहा कि पैसे आ चुके है, लेकिन उसने उससे कहा कि उसके पास पैसों से संबंधित कोई मैसेज नहीं आया। फिर उस व्यक्ति पर कुछ शक हुआ तो उसने अपना ऑनलाइन खाता खोलकर देखा उसके खाते से 90 हजार रुपये कटे हुए मिले। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed