फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   88.50 thousand rupees cheated in the name of land

जमीन के नाम पर 88.50 हजार रुपये की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 02:29 AM IST
विज्ञापन
88.50 thousand rupees cheated in the name of land
कुंजपुरा। जमीन बेचने का लिखित इकरारनामा होने के बावजूद भूमि मालिक द्वारा उसी जमीन पर लोन लेकर 88.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दंपती सहित तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है। गांव दादूपुर रोड़ान गांव निवासी कर्मबीर ने एसपी गंगाराम पूनिया को इसकी शिकायत दी थी।
विज्ञापन

कर्मबीर ने बताया कि नवंबर 2017 में उनका रिश्तेदार जोगिंदर वासी नसीरपुर उनके पास आया और कहा कि वह अपनी जमीन बेचकर नली पार वासी रमेश कुमार व उसकी पत्नी सोनिया की जमीन खरीद ले। जिससे उसके पास जमीन ज्यादा बन जाएगी। उसने रिश्तेदार पर भरोसा कर वह दोनों भाई (कर्मबीर एवं जगदीश) सहमत हो गए। इसके बाद हमने अपनी जमीन बेचकर रमेश व सोनिया की गांव चकबड़ी में करीब 49 कनाल 17 मरले भूमि खरीदने के लिए 17 लाख 70 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से सौदा किया।
विज्ञापन

दोनों पक्षों ने तहसील में लिखित इकरारनामा बनवाने के बाद रमेश एवं सोनिया को 25 लाख रुपए बयाने दे दिए गए। रजिस्ट्री के लिए 15 मई 2018 की तिथि तय की। कुुुछ दिन बाद उसका रिश्तेदार जोगिंदर तथा रमेश एवं सोनिया किसी बहाने उनसे रुपये ले गए। इस तरह पेशगी के 88 लाख 50 हजार रुपये बन गए। इस रकम का खाते से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन किया गया। भूमि मालिकों एवं जोगिंदर के आग्रह पर जमीन रजिस्ट्री करवाने की तय तिथि भी कई बार आगे बढ़वानी पड़ी। इसी दौरान रमेश एवं सोनिया ने उसी भूखंड पर भारी लोन ले लिया। शिकायतकर्ता के अनुसार फोटो कॉपी के बहाने आरोपी पक्ष ने असल इकरारनामा भी उनसे ले लिया। कुंजपुरा पुलिस ने रमेश कुमार, उसकी पत्नी सोनिया के अलावा जोगिंदर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी कुलदीप का कहना है कि विभिन्न आपराधिक धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed