{"_id":"23de5bd57c5c23c2b7be7fff008c74cb","slug":"87-percent-voters-elected-sarpanch-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"87 प्रतिशत वोटरों ने चुने पढ़े-लिखे चौधरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
87 प्रतिशत वोटरों ने चुने पढ़े-लिखे चौधरी
ब्यूरो/अमरउजाला, करनाल
Updated Mon, 25 Jan 2016 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनाल और नीलोखेड़ी खंड में पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में रविवार को वोटरों ने उत्साह से भाग लिया। हाड़ कंपा देने वाली सर्दी में भी करीब दो लाख वोटरों ने पढ़े लिखे पंचायत प्रतिनिधि चुनने के लिए मतदान किया। इस प्रकार दोनों खंडों में 87 प्रतिशत मतदान हुआ। जागरूक मतदाताओं ने 139 गांवों में पंच, सरपंच, पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्य चुनने के लिए मतदान किया। इनमें से करनाल खंड में 86.7 व नीलोखेड़ी खंड में 88.1 प्रतिशत मतदान हुआ। दोनों खंडों के परिणामों पर नजर डालें तो ज्यादातर युवाओं के हाथों में गांवों की कमान आई है। इसी प्रकार, महिलाएं भी इस बार खूब चुनी गई हैं। करनाल खंड में 1,10,910 मतदाताओं के लिए 181 मतदान केंद्र बनाए गए थे। यहां पर 96,080 मतदाताओं ने वोट डाले। नीलोखेड़ी खंड में मतदाताओं की संख्या 1,14,101 है, जिनके लिए क्षेत्र के विभिन्न गावों में 176 मतदान केंद्र स्थापित किए गए थे। इनमें से 1,004,92 मतदाताओं ने वोट दिया। वोट देने के लिए महिलाओं के साथ-साथ बुजुर्गों में भी खासा जोश रहा है। इस प्रकार दोनों खंडों में मतदान शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गया।
सरपंच के 139 पदों लिए 559 प्रत्याशियों में हुआ मुकाबला
दोनों खंडों में सरपंच पद के 559 उम्मीदवारों ने भाग्य आजमाया। करनाल खंड में कुल 66 पंचायतें हैं, इनमें से दो पहले ही सर्वसम्मति से सरपंच चुने गए। ऐसे में 64 पदों के लिए 279 उम्मीदवार मैदान में रहे। वहीं नीलोखेड़ी खंड में कुल 73 गांव हैं। ऐसे में सरपंच के 70 पदों के लिए 280 प्रत्याशियों में मुकाबला हुआ।
डीसी व एसपी ने किया दौरा
उपायुक्त डॉ. जे गणेशन व एसपी पंकज नैन ने करनाल और नीलोखेड़ी क्षेत्र के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील गांवों का दौरा किया गया। अधिकारियों की टीमों के साथ-2 पुलिस पार्टियां चुनाव प्रक्रिया पर नजर रखे हुए थी। जिले में पंचायतों की संख्या 382 है।
विज्ञापन
सुबह से लगने लगी थी लाइनें
प्रात: 7 बजे के बाद मतदान केंद्रों पर लंबी-2 लाइनें लगने का सिलसिला शुरू हो गया और कुछ मतदान केन्द्रों में महिलाएं समूह बना कर पहुंची। दोपहर तक कई बूथों पर मतदान 50 प्रतिशत से अधिक हो चुका था। मतदान के दौरान महिलाओं से बात करने का मौका मिला तो उन्होंने कहा कि अनपढ़ों का जमाना बीते दिनों की बात हो गई है, अब पढ़े-लिखे लोग गांव के पंच-सरपंच होंगे।