फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   8.27 lakh rupees cheated in the name of sending to Australia

Karnal News: ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 8.27 लाख रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Mar 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
8.27 lakh rupees cheated in the name of sending to Australia
- दिल्ली के एजेंट पर केस दर्ज, ऑस्ट्रेलिया से पहले दुबई जाने को कहा
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। मामा और भांजे को ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर 8.27 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई है। आरोपी ने काम न होने पर रकम वापस देने की बात कहकर भरोसा जमाया। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया से पहले दुबई जाने की भी बात कही। दिल्ली के एजेंट पर सेक्टर-32 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

एसपी को दी शिकायत में खेड़ा छपरा गांव निवासी अशोक ने बताया कि उन्होंने अपने भाई अनिल और भांजे हिमांशु को टूरिस्ट वीजा पर ऑस्ट्रेलिया भेजने के लिए दोस्त राहुल से बात की। राहुल ने उन्हें नई दिल्ली के मुकेश दूबे से मई 2024 में करनाल के अटल पार्क में मिलवाया। दोनों को विदेश भेजने के लिए उन्होंने 20 लाख रुपये में बात तय की। साथ ही यह आश्वासन भी दिया कि यदि काम नहीं हुआ तो रकम वापस कर देगा। शुरुआत में फाइल लगवाने के नाम पर उसने एक लाख रुपये और सभी दस्तावेज ले लिए। इसके बाद उसने आगामी प्रक्रिया पूरी करने के लिए अलग-अलग ट्रांजेक्शन में 2.77 लाख रुपये और लिए। इसके बाद 15 जुलाई को राहुल के माध्यम से आरोपी को डेढ़ लाख रुपये दिए।
विज्ञापन

अगस्त माह में आरोपी ने कहा कि कार्यवाही पूरी हो चुकी है, जल्द वीजा आने वाला है इसके बाद उसने तीन लाख रुपये और ले लिए। इसके बाद आरोपी उनके भाई और भांजे को दुबई लेकर गया। जब वहां ले जाने का कारण पूछा तो आरोपी ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया भेजने से पहले एक बार दुबई ले जाना जरूरी है। इस तरह से उन्होंने 8.27 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद जब उससे वीजा मांगा तो वह टाल मटोल करने लगा। बाद में उन्हें पता चला कि वीजा कैंसिल हो गया है, इसके बाद जब उससे रकम वापस मांगी तो उसने इन्कार कर दिया और धमकी देना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed