{"_id":"697d195430c0ffaccb063cdb","slug":"82-elderly-people-underwent-tests-and-received-treatment-under-two-methods-karnal-news-c-18-knl1018-835480-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: 82 बुजुर्गों ने कराई जांच, दो पद्धतियों में मिला इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: 82 बुजुर्गों ने कराई जांच, दो पद्धतियों में मिला इलाज
विज्ञापन
अमर उजाला की ओर से गांव अराईपुरा में आयुष विभाग के सहयोग से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में मरीज की
माई सिटी रिपोर्टर
करनाल। अमर उजाला फाउंडेशन ने शुक्रवार को गांव अराईंपुरा में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया। आयुष विभाग के सहयोग से गांव के पुस्तकालय के प्रांगण में लगे शिविर में 82 बुजुर्गों और बच्चों ने स्वास्थ्य जांच कराई। नि:शुल्क दवाएं वितरित की गईं।
शिविर में आयुर्वेदिक और होम्योपैथिक पद्धति से उपचार दिया गया। जोड़ों व पेट संबंधित दिक्कत वाले मरीजों को योग क्रियाएं भी दिनचर्या में शामिल करने के लिए सुझाई गई। इसके लिए विशेष तौर पर योग सत्र का भी आयोजन हुआ। जिला आयुष अधिकारी डॉ. सतपाल के नेतृत्व में डॉ. अनुज कुमार, चीफ फार्मासिस्ट नरेश कुमार, योग विशेषज्ञ अजय, महिला रोग विशेषज्ञ अंजु, जसपाल और मीना देवी ने सेवाएं दीं। शिविर में बच्चों की जनरल हेल्थ, लड़कियों की अनीमिया व बुजुर्गों की जोड़ों व सर्दी संबंधित दिक्कतें ज्यादा मिली। ब्यूरो