{"_id":"5c8bfeb1bdec22145b20dded","slug":"81552678577-karnal-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैथ के प्राध्यापक बीकॉम की छात्राओं पढ़ा रहे थे लव रिलेशन, छात्राओं ने की प्रिंसिपल को शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैथ के प्राध्यापक बीकॉम की छात्राओं पढ़ा रहे थे लव रिलेशन, छात्राओं ने की प्रिंसिपल को शिकायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैथ के प्राध्यापक बीकॉम की छात्राओं पढ़ा रहे थे लिव इन रिलेशन, छात्राओं ने की प्रिंसिपल को शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
करनाल। राजकीय महिला कॉलेज में बीकॉम की कक्षा में मैथ के प्राध्यापक द्वारा क्लास में छात्राओं को लिव इन रिलेशन पढ़ाने का मामला सामने आया है। इसका छात्राओं ने विरोध किया है और कॉलेज की प्रिंसिपल से शिकायत की है। इस लेक्चर की वीडियो भी सोशल मीडिया पर चल रही है। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अनुराधा पूनिया ने मामला उच्चतर शिक्षा विभाग तक भी पहुंचाया हुआ है। प्रिंसिपल ने बताया कि बीकॉम प्रथम वर्ष की छात्राओं ने टीचर की इस तरह की क्लास के बारे में उनसे शिकायत की थी। इसके बाद कॉलेज की कमेटी ने भी मामले की जांच की थी। उन्होंने अगले दिन ही क्लास के टीचर को बदल दिया था। प्राध्यापक गवर्नमेंट वूमेन कॉलेज में छह माह के लिए डेपुटेशन पर आए हैं। इससे पहले वे पंडित चिरंजीलाल शर्मा गवर्नमेंट पीजी कॉलेज में कार्यरत थे।
टीचर ने लिखित में मांगी है माफी : प्राचार्य
कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. अनुराधा ने बताया कि कमेटी की जांच के बाद टीचर ने छात्राओं से भी इसके लिए माफी मांगी है। उन्होंने बताया कि टीचर की लिखित में माफी मांगने के बाद कॉलेज का माहौल ठीक है। दोनों तरफ से मामला शांत है। हमने टीचर की क्लास भी बदल दी है।