फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Karnal News ›   सीटेट की परीक्षा 7 जुलाई को, 5 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन

सीटेट की परीक्षा 7 जुलाई को, 5 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन

Wed, 20 Feb 2019 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 12:38 AM IST
विज्ञापन
सीटेट की परीक्षा 7 जुलाई को, 5 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

करनाल। सीबीएसई की ओर से केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटेट) की परीक्षा 7 जुलाई को कराई जाएगी। इस परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और 5 मार्च तक आवेदक इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। 8 मार्च दोपहर 3.30 बजे तक आवेदन फीस जमा करा सकता है। बता दे करनाल शहर में सीटेट के लिए परीक्षा केंद्र बनाए जाते हैं, जिनपर करीब 16 हजार आवेदकों ने यह परीक्षा दी थी। करनाल जिले की बात करें तो करीब 4 हजार युवा यह परीक्षा देते हैं। शहर के विभिन्न कोचिंग सेंटरों पर सीटेट की तैयारी कराई जा रही है।

97 शहर में 20 भाषाओं में होगा सीटेट
सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स के अध्यक्ष डॉ. राजन लांबा ने बताया कि सीटेट की परीक्षा देश के 97 शहरों में होता है, जिनमें करनाल भी शामिल है। इन शहरों में ही परीक्षा केंद्र बनाए जाते हैं। सीटेट की परीक्षा 20 भाषाओं में होगा। 7 जुलाई को सीटेट के दो पेपर होंगे। पहले पेपर में वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जो कक्षा 1 से कक्षा 5 तक पढ़ाने के इच्छुक हैं। दूसरे पेपर में कक्षा 6 से कक्षा 8 को पढ़ाने के इच्छुक आवेदक आवेदन कर सकते हैं। इसमें पासआउट उम्मीदवार केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, सर्वोदय स्कूल और सभी सरकारी स्कूलों में नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


परीक्षा के 6 सप्ताह बाद रिजल्ट होगा जारी, ऐसे करें आवेदन
उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए सीटेट की ऑफिशियल वेबसाइट वेबसाइट www.ctet.nic.in पर जाकर अप्लाई ऑनलाइन के लिंक पर क्लिक करना होगा। एप्लीकेशन फॉर्म भरकर सबमिट करें और रजिस्ट्रेशन नंबर या एप्लीकेशन नंबर नोट कर लें। फोटो और अपने साइन स्कैन करने अपलोड कर दें। आवेदन शुल्क जमा करें। सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद रजिस्ट्रेशन कंफर्म होने के पेज का प्रिंट ऑउट ले कर रख लें। जनरल/ओबीसी कैटेगरी में पेपर 1 और 2 में से किसी एक के लिए 700 रुपये और दोनों पेपर के लिए 1200 रुपये का भुगतान करना होगा। इस परीक्षा का रिजल्ट 6 हफ्ते बाद जारी कर दिया जाएगा। सीटीईटी के पेपर एक की परीक्षा 7 जुलाई को सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे तक एवं पेपर 2 की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 5 मार्च।
- आवेदन फीस जमा करने की अंतिम तारीख 8 मार्च(दोपहर 3:30 बजे से पहले)।
- आवेदन पत्र में ऑनलाइन सुधार 14-20 मार्च तक।
- आवेदन फॉर्म का फाइनल स्टेटस देखने की तारीख 25 मार्च।
- परीक्षा की तारीख 7 जुलाई।

ये कर सकते हैं आवेदन
सीबीएसई कक्षा-1 से कक्षा-5 तक के टीचर बनने के इच्छुक उम्मीदवार को 50 फीसदी के साथ 12वीं पास और बीएड किया होना आवश्यक है। वहीं, कक्षा-6 से कक्षा-8 तक के टीचर बनने के इच्छुक उम्मीदवारों को ग्रेजुएशन के साथ बीएड किया होना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed